फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   45 infected including bank and health workers in the district

जिले में बैंक व स्वास्थ्य कर्मी सहित 45 संक्रमित

Fri, 28 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
45 infected including bank and health workers in the district
लोहिया अस्पताल में कोरोना जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिले में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें चार बैंक कर्मी व एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। चारों बैंक कर्मी एक ही शाखा में कार्यरत हैं। जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 522 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोराना संक्रमित मरीजों संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर में कोविड नियमों का पालन न होने और बाजारों में भीड़ होने से संक्रमण अधिक फैल रहा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार फतेहगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के चार कर्मचारी, जिला जेल की महिला बंदी, सीएचसी कमालगंज का स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

कुल 45 संक्रमितों में शहर व ब्लाक बढ़पुर क्षेत्र के 29, कायमगंज क्षेत्र के पांच, कमालगंज के 9, मोहम्मदाबाद व राजेपुर क्षेत्र के दो युवक कोरोना की चपेट में आए हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार 397 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि सेंट्रल जेल व जिला जेल अस्पताल में 11 बंदी भी भर्ती हैं। 11 संक्रमितों का जिले के बाहर अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 103 मरीजों की अभी पहचान नहीं की गई है। गुरुवार को 65 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed