फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   43 police personnel including three SHO line spot

तीन थानाध्यक्ष लाइन हाजिर सहित 43 पुलिस कर्मी इधर से उधर

Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
43 police personnel including three SHO line spot
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बुधवार देर रात विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल कर दिया। एसओजी का नए सिरे से गठन करने के साथ मेरापुर, नवाबगंज और कंपिल थाने के प्रभारियों को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। निरीक्षक, उपनिरीक्षक और दीवान सहित 43 पुलिसकर्मियों को भी इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

मदनपुर चौकी इंचार्ज बलराज भाटी को एसओजी का नया प्रभारी बनाया गया है। अभी तक प्रभारी रहे जेपी शर्मा को सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। कंपिल एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह, नवाबगंज एसओ अच्छेलाल पाल, मेरापुर एसओ डीपी गौतम को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शमसाबाद एसओ दिग्विजय सिंह को कंपिल थाना प्रभारी, पुलिस लाइन में तैनात दरोगा मनोज कुमार भाटी को शमसाबाद, जगदीश वर्मा को मेरापुर और सत्यप्रकाश को नवाबगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार चौबे को प्रभारी चुनाव सेल, रामलक्ष्मण सिंह को प्रभारी वीआईपी सेल, अशोक कुमार सिंह को शहर कोतवाली में अपराध निरीक्षक, राजन कुमार रावत को कायमगंज कोतवाली में अपराध निरीक्षक बनाया गया है। महिला दरोगा हर्षमुखी को परिवार परामर्श केंद्र का प्रभारी बनाया है।

कायमगंज थाने के एसएसआई विनोद कुमार यादव को चौकी इंचार्ज मदनपुर, दरोगा विशेष कुमार को शमसाबाद थाने भेजा गया है। आठ सिपाहियों को एसओजी व एक को सर्विलांस में तैनाती दी गई है। चालकों समेत 43 पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed