फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   426 beneficiaries will get house

426 लाभार्थियों को मिलेगा घर, सत्यापन को दी सूची

Wed, 23 Jun 2021 09:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
426 beneficiaries will get house
426 लाभार्थियों को मिलेगा घर
विज्ञापन

कमालगंज। विकास खंड की 113 ग्राम पंचायतों के 426 लाभार्थियों को पीएम आवास मिलेंगे। लाभार्थियों का सत्यापन करने के लिए पंचायत सचिवों को बुधवार को सूची सौंप दी गई। वहीं पांच ग्राम पंचायतों में 2017-18 में बनाई गई आवास प्लस सूची में जरूरतमंदों के नाम फीड न हो पाने से एक भी पात्र को आवास नहीं मिल सकेगा।
वर्ष 2017-18 में पक्की छत से महरूम परिवारों का सर्वे कराकर प्रधानमंत्री आवास प्लस सूची बनाई गई थी। इसमें 6198 नाम शामिल किए गए थे। बाद में सॉफ्टवेयर ने परीक्षण किया तो 3685 लोग ही पात्र रह गए। इनमें से प्रथम चरण में 777 लोगों को आवास स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन

अब दूसरे चरण में कमालगंज ब्लॉक के लिए 426 लोगों को आवास देने का लक्ष्य है। बुधवार को खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने पांचायत सचिवों को निर्देश दिए कि वरीयताक्रम के आधार पर सत्यापन कर लक्ष्य के अनुरूप पात्र लाभार्थी का चयन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों की नहीं हुई थी फीडिंग
2017-18 में शृंगीरामपुर, टाडाबहरामपुर, निनौरा श्रंखलापुर, सितौली, बर्नाबुजुर्ग ग्राम पंचायत में आवास प्लस की फीडिंग नहीं कराई गई थी। इससे प्रथम चरण के 777 आवासों में से इन ग्राम पंचायतों का एक भी लाभार्थी शामिल नहीं हो पाया था। दूसरे चरण में भी किसी लाभार्थी को आवास नहीं मिल पाएगा।
सूची हो सार्वजनिक, चयन में हो पारदर्शिता
ब्लॉक क्षेत्र में 426 लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने के लिए प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। वहीं ग्रामीणों का का कहना है कि लाभार्थी का चयन पूरी पारदर्शिता से हो। चयन से पहले ही सूची में शामिल नामों की गांव वालों को जानकारी दी जाए।

प्रस्तावित सूची पंचायत घर व स्कूल में चस्पा कराई जाए। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल का कहना है कि सूची में नए नाम शामिल नहीं हो सकते हैं। पूर्व की सूची से ही आरक्षण व वरीयता क्रम से सत्यापन कर लाभार्थी चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed