{"_id":"5c62fd7dbdec224e4507f01d","slug":"41549991293-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अमौसी हवाईअड्डा पर रोके जाने से नाराज सपाइयों ने आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में मंगलवार को सपाई पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। सपाइयों ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले कर दिया। जिला महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ समारोह में शामिल होने के लिए अमौसी एयरपोर्ट गए थे। वहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर चन्नू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का कृत्य करना भाजपा सरकार को शोभा नहीं देता है।
जिला उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रोका जाना भाजपा की ओछी मानसिकता दर्शाती है। सयुस जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान राधेश्याम श्रीवास्तव, शशांक सक्सेना, बंटी यादव, अरविंद यादव, जीतू यादव, नितिन यादव, छोट सिंह, नवाब सिंह यादव, सरजू सिंह, प्रेम सिंह, सुकरमपाल, सोनू कुशवाहा और बबलू आदि मौजूद रहे।