फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   40 thousand demanded in the name of inheritance

Farrukhabad News: लेखपाल को दौड़ाया

Sun, 08 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
40 thousand demanded in the name of inheritance
सदर तहसील में एडीएम से शिकायत करतीं रोली। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। वरासत के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने की शिकायत करने आई महिला को रोकने पर वकीलों ने लेखपाल को दौड़ा लिया। लेखपाल ने भागकर सभागार में एडीएम के पीछे खड़े होकर अपना बचाव किया। महिला ने लेखपाल पर रुपये न देने पर आधा बीघा खेत का बैनामा करने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। एडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव शमशेरनगर निवासी रोली सदर तहसील में शिकायत करने पहुंचीं। सभागार के बाहर क्षेत्रीय लेखपाल ने उन्हें शिकायत करने से रोक लिया। इसी दौरान रोली के वकील योगेश सिंह अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए। रोली ने लेखपाल पर 40 हजार रुपये न दे पाने पर वरासत निरस्त करने का आरोप लगाया। बात बढ़ते ही वकीलों ने लेखपाल को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

घबराए लेखपाल ने सभागार में एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पीछे जाकर अपना बचाव किया।
रोली ने एडीएम को पत्र दिया। कहा कि उसके पति की मौत के बाद जमीन उसके नाम आ चुकी है। कुछ माह पूर्व सास सोमवती का निधन हो गया। सास की जमीन अपने और जेठ के नाम वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन किया,लेकिन दो बार क्षेत्रीय लेखपाल ने निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लेखपाल 40 हजार रुपये मांग रहा है। न दे पाने पर आधा बीघा जमीन बैनामा करने की बात कह रहा। एडीएम ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडीएम ने बताया कि यह मामला तहसीलदार की कोर्ट में विचाराधीन है। तहसीलदार से जल्द सुनवाई कर निस्तारण के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed