{"_id":"62cdbf31c400821cf6055acb","slug":"36-33-crore-will-be-spent-to-shift-644-poles-farrukhabad-news-knp707226619","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः 644 पोल शिफ्ट करने में खर्च होंगे 36.33 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः 644 पोल शिफ्ट करने में खर्च होंगे 36.33 करोड़ रुपये
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने के लिए काली नदी से रामगंगा पुल तक 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइन के 644 विद्युत पोल शिफ्ट होंगे। इस काम पर करीब 36.33 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विद्युत विभाग में पर्यवेक्षण धनराशि 6.55 करोड़ रुपये जमा कर लाइन शिफ्टिंग का काम खुद कराएगा। इस्टीमेट एमडी कार्यालय से पास हो गया है।
इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंट्रल जेल चौराहा से पांचालघाट तक विद्युत वितरण निगम शहरी खंड में आता है। सेंट्रल जेल चौराहा से काली नदी तक और पांचालघाट से रामगंगा पुल राजेपुर क्षेत्र तक विद्युत वितरण ग्रामीण खंड के क्षेत्र में आता है। हाईवे की चौड़ाई अभी सात मीटर है। इससे दूर सड़क के दोनों ओर 33 व 11 केवी की विद्युत लाइन निकलीं हैं। हाईवे किनारे शहरी खंड की करीब 3.40 किलोमीटर की एलटी लाइन का बंच केबल भी पड़ा है।
हाईवे सात मीटर से 14 मीटर चौड़ा कर फोरलेन बनाए जाने पर दोनों ओर लगे 33 केवी के 263 पोल, 11 केवी के 299 पोल और एलटी लाइन के 82 पोल शिफ्ट होंगे। इस कार्य में करीब 36.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यह काम खुद कराएगा। इसके लिए विद्युत वितरण निगम में पर्यवेक्षण शुल्क के तौर पर 6.55 करोड़ रुपये जमा करने होंगे।