फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   35 occupants residing at lohia hospital residancial place

लोहिया के 35 आवासों पर अवैध कब्जा

Sat, 10 Jul 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
35 occupants residing at lohia hospital  residancial place
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में बने आवासों में 35 लोगों का अवैध कब्जा है। इनमें कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारी रह रहे हैं तो कुछ कर्मियों ने अपनी कोठियां बनवाकर सरकारी आवासों में रिश्तेदारों को रख दिया है। अवैध रूप से काबिज होने के पीछे जिम्मेदारों की शह बताई जा रही है।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष और महिला अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल, चतुर्थ श्रेणी स्टाफ के लिए परिसर में 158 आवास बने हैं। अस्पताल के रिकार्ड में 123 कर्मियों को आवास आवंटित हैं, जबकि आवास कोई भी खाली नहीं है। इससे साफ है कि 35 आवासों पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से यहीं नौकरी करने वाले तमाम कर्मचारियों ने अपनी कोठियां बनवा ली हैं। उनका परिवार और खुद उसी में रह रहे हैं, लेकिन आवंटित आवास को खाली नहीं किया। इन आवासों में अपने रिश्तेदारों को बसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसे कर्मचारी हैं जो कई साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं, मगर आवासों पर आज भी काबिज हैं। हद तो यह है कि कुछ पहुंच वाले कर्मचारी वर्षों पहले गैरजनपद स्थानांतरित हो चुके हैं, परिवार इन्हीं आवासों में रह रहा है। इन आवासों को कब्जामुक्त न कराने के पीछे अस्पताल के ही कुछ जिम्मेदारों की शह है।
अस्पताल में इंटर्नशिप करने वाले छात्रों के लिए एक हॉस्टल है। इसके खुले हिस्से में कबाड़ भरा है, जबकि आवासों में कुछ कर्मचारी और कुछ संविदा कर्मी रह रहे हैं। इनमें सभी नौ आवासों पर कब्जा है। लिहाजा इन्टर्नशिप करने वाले छात्र-छात्राओं को दूरदराज घरों से आना-जाना पड़ता है, अथवा किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं।
आवासों में रह रहे लोग बिजली का निर्धारित बिल भी जमा नहीं कर रहे हैं। जबकि 50 से अधिक ऐसे आवास हैं, जिनमें कर्मचारी एसी का इस्तेमाल करके प्रतिमाह हजारों रुपये की बिजली जला रहे हैं। इससे शासन को चूना लग रहा है।

‘जो लोग अवैध रूप से काबिज हैं। उन पर शिकंजा कसने पर झूठी शिकायतें करते हैं। डॉ. श्रेय खंडूजा आवासों का लेखाजोखा बना रहे हैं। कई मकानों पर लोग अवैध रूप से काबिज हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा। बिजली मीटर भी कुछ ही महीनों में अलग लग जाएंगे।’-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed