फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   35 medals in Mathematics Olympiad and 18 in Science

गणित ओलिंपियाड में 35 और विज्ञान में 18 ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

Tue, 03 Nov 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
35 medals in Mathematics Olympiad and 18 in Science
गणित ओलंपियाड में 35 और विज्ञान में 18 को स्वर्ण पदक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से जनवरी में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में कराई गई प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। इसमें गणित ओलंपियाड में 35 और विज्ञान में 18 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने में विद्यालय के चेयरमैन सिखलाइट रेजिमेंट के ब्रिगेडियर हरवीर सिंह ने प्रधानाचार्य नीतू सिंह को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है।
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में कराई गई प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12 तक के 919 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। गणित ओलंपियाड में 35 विद्यार्थियों ने स्वर्ण, 33 ने रजत और 32 ने कांस्य पदक प्राप्त किए। विज्ञान में 18 ने स्वर्ण, 17 ने रजत और 17 प्रतिभागियों ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। कामर्स ओलंपियाड में दो छात्रों ने स्वर्ण पदक पाए।
विज्ञापन

कानपुर में हुई लेवल-2 प्रतियोगिता के लिए 17 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसमें अनमोल दुबे ने जोनल स्तर पर 40वीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 493 रैंक प्राप्त की। जय कार्तिक, अभय प्रताप, अवंतिका तिवारी, अनुष्ठा, शिवम कुमार, प्रिशा मिश्रा, वैष्णवी, अनन्या ने प्रशंसनीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। बच्चों को प्रोत्साहित करने में विद्यालय के चेयरमैन ने प्रधानाचार्य नीतू सिंह व शिक्षक महेश चंद्र उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed