फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   329 young men joined the military in the fleet

सेना के बेड़े में शामिल हुए 329 जवान

Sun, 08 May 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 08 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
329 young men joined the military in the fleet
परिजनों को वीरता पदक लगाते ब्रिगेडियर - फोटो : अमर उजाला
सिखलाई रेजीमेंट सेंटर की ओर से आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल 329 रिक्रूट शपथ लेकर सेना का अंग बने। कठिन परिश्रम व ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 रिक्रूटों को ब्रिगेडियर ने मेडल लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शनिवार को सिखलाई रेजीमेंट सेंटर का चटर्जी ट्रेनिंग ग्र्राउंड एक बार फिर इतिहास का गवाह बना। मैदान पर रेजीमेंट सेंटर के 329 रिक्रूटों ने राष्ट्ररक्षा की शपथ ली। सुबह मैदान में सेना के बैंड की स्वर लहरियों के बीच जवानों ने उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


परेड में शामिल जवानों का अनुशासन देखते ही बनता था। समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर कविंद्र सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। सलामी मंच के सामने से गुजरी परेड के अनुशासन को देखकर मौजूद लोग ताली बजाए बिना नहीं रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों के बदन पर सजी वर्दी कुछ अलग ही बयां कर रही थी। एडज्यूटेंट मेजर अनिल सरोत्रा ने जवानों को तिरंगे की कसम दिलाई। बैंड पर बज रही धुन हम अभी से क्या बताएं, क्या हमारे दिल में है, मौजूद लोगों को राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत कर रही थी। इस अवसर पर ब्रिगेडियर कविंद्र ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान किया गया कठिन परिश्रम लड़ाई के मैदान में काम आएगा।


उन्होंने कहा कि जवानों को देश की सरहदों के अलावा देश की आंतरिक सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उच्च तकनीकी के साथ ली गई ट्रेनिंग से जवानों को किसी भी मोर्चे पर मात नहीं मिलेगी। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 रिक्रूटों को मेडल लगाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही परेड देखने आए जवानों के परिजनों को वीरता पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed