फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बिजली बिल के ब्याज पर अब 15 फरवरी तक 100 फीसद छूट

बिजली बिल के ब्याज पर अब 15 फरवरी तक 100 फीसद छूट

Thu, 31 Jan 2019 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल के ब्याज पर अब 15 फरवरी तक 100 फीसद छूट
फर्रुखाबाद। बिजली बिल के बकायेदारों के लिए अच्छी खबर है। सरचार्ज समाधान योजना में बकायेदारों को पंजीकरण कराने के लिए 15 दिन का और मौका मिल गया है। इससे अब 15 फरवरी तक योजना में पंजीकरण किए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री के फरमान पर प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सरचार्ज समाधान योजना एक जनवरी से 31 जनवरी तक के लिए लागू की गई थी। इसमें दो किलोवाट तक के घरेलू व कामर्शियल के अलावा निजी नलकूप उपभोक्ताओं को बिल के ब्याज पर 100 फीसदी छूट दी गई है। बिल की 30 फीसदी धनराशि पर पंजीकरण चल रहे हैं। अंतिम दिनों में पंजीकरण के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी तो साफ्टवेयर की धीमी गति से घंटों लाइन में लगना पड़ा। वहीं, उपभोक्ताओं की भीड़ व विद्युत राजस्व में बढ़ोत्तरी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने योजना की तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी करने का फरमान जारी कर दिया। इसी के बाद यूपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार ने गुरुवार शाम आगरा में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा ने सरचार्ज माफी योजना में 15 फरवरी तक पंजीकरण करने के आदेश जारी कर दिए। योजना में 15 फरवरी तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को बिल की शेष धनराशि का 31 मार्च तक पूरा भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण कराने के लिए देर शाम तक चली जद्दोजहद
सरचार्ज समाधान योजना की अंतिम तिथि 31 जनवरी घोषित थी। इससे गुरुवार को सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों पर उपभोक्ता पहुंच गए। दोपहर तक डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के काउंटरों पर लंबी लाइनें लग गईं। साफ्टवेयर की धीमी गति के चलते लोगों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। टिन शेड के नीचे चल रहे कैश काउंटरों पर तो इस कदर भीड़ बढ़ी कि घंटों इंतजार केेे बाद महिलाएं थककर बैठ गईं। कई बार तो नंबर से पहले रुपये जमा करने को लेकर उपभोक्ता आपस में ही भिड़ते रहे।


एसडीओ कक्ष में हुआ हंगामा, सुरक्षा कर्मियों को बैठाया
उपखंड अधिकारी नगरीय प्रथम विनीत चौधरी के कार्यालय में पंजीकरण हो रहे थे। दोपहर में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ लग गई। इससे उनका कक्ष खचाखच भर गया। कंप्यूटर आपरेटर से पहले पंजीकरण कराने को लेकर नोकझोंक के साथ विवाद बढ़ गया। इस पर वहां हंगामा हो गया। भीड़ का आक्रोश देख खंड कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात दो गनमैन वहां बैठाए गए। इसके बाद लाइन लगवाकर पंजीकरण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed