{"_id":"5f6a20f18ebc3ed8f50f87b2","slug":"31-gram-panchyoto-tak-pahuchegi-bijli-farrukhabad-news-knp584157649","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा समेत 31 ग्राम पंचायतों को मिलेगी बेहतर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा समेत 31 ग्राम पंचायतों को मिलेगी बेहतर बिजली
विज्ञापन
संकिसा। नया उपकेंद्र शुरू होने से संकिसा समेत 31 ग्राम पंचायतों को अब भरपूर बिजली मिलेगी। मंगलवार को अमृतपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने मशीन का बटन दबाकर उपकेंद्र का शुभारंभ किया। इससे लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या समाप्त होने की उम्मीद जगी है।
बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा व आसपास के क्षेत्र को भूड़नगरिया विद्युत उपकेंद्र से बिजली दी जाती थी। लंबी-लंबी लाइनें होने से लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या के चलते आपूर्ति कम मिलती थी। इस समस्या से निजात को वर्ष 2016 में 3.84 करोड़ रुपये से पांच एमवीए ट्रांसफार्मर क्षमता के उपकेंद्र के निर्माण को शासन से मंजूरी मिली थीं। इस कार्य का ठेका ईशान अर्थिंग संस्था को मिला था। काम धीमा होने पर अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की तो उपकेंद्र के भवन और विद्युत लाइन का निर्माण आनन फानन में पूरा कराया गया। मंगलवार को अमृतपुर भाजपा विधायक सुशील शाक्य, डीएम मानवेंद्र सिंह ने मशीन का बटन दबा कर उपकेंद्र को चालू किया। इस उपकेंद्र से संकिसा टाउन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बौद्ध तीर्थ स्थल समेत 31 ग्राम पंचायतों को जोड़ा गया है। इससे भूड़नगरिया उपकेंद्र का भी लोड कम हो गया है। उम्मीद जगी है कि संकिसा समेत 31 ग्राम पंचायतों की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।
कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा, अधीक्षण अभियंता निर्माण खंड विद्युत विवेक अस्थाना, एक्सईएन ग्रामीण हरिवरन, एसडीओ मोहम्मदाबाद रघुनाथ, जेई विनोद यादव, मनोज चतुर्वेदी, राहुल मिश्रा, अनुरोध यादव, जसवंत सिंह, सोनू राजपूत, शैलेंद्र वर्मा, रोहित चतुर्वेदी, मोहित मिश्रा, आशुतोष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम ने नीबकरोरी में विकास कार्यों का लिया जायजा
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने नीबकरोरी गांव में मनरेगा के तहत चकरोड के कार्य, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का जायजा लिया। विवादित चकरोडों पर मनरेगा के तहत जल्द से जल्द काम कराने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम से विवादित चकरोडों की सूची तैयार करने को कहा। उसी के आधार पर मनरेगा से वहां मिट्टी डलवाने का काम कराया जाए। ग्राम पंचायत सचिव को लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस जनरेट करने के डीएम ने निर्देश दिए। लेखपाल ने बताया कि नीबकरोरी गांव में चार विवादित चकरोड है। इसमें से दो पर मिट्टी डलवाने का काम करा दिया गया है। डीएम ने गांव में बनी पानी की टंकी के परिसर में पौधरोपण किया।