फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   300 villages lost electricity for seven hours due to explosion of cable box

Farrukhabad News: केबल बाक्स फुंकने से सात घंटे गुल रही 300 गांवों की बिजली

Mon, 10 Jul 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
300 villages lost electricity for seven hours due to explosion of cable box
अमृतपुर। 33 केवी लाइन का केबल बाक्स फुंकने से गंगापार क्षेत्र के चारों उपकेंद्र ठप हो गए। इससे क्षेत्र के 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। केबल बाक्स बदलने बदलने के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। लगातार सात घंटे बिजली न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

33केवी एक ही लाइन से गंगापार क्षेत्र में राजेपुर, सलेमपुर व अमृतपुर के दोनों उपकेंद्रों को बिजली दी जाती है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे से चारो उपकेंद्र ठप होने से क्षेत्र के 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर एसडीओ सुजीत कुमार व जेई होरीलाल वर्मा ने लाइनमैनों के साथ 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग कराई। इस दौरान शहर के लकूला उपकेंद्र के कुछ दूर मसेनी स्थिति भट्टा के पीछे केबल बाक्स फुंका मिला। कर्मचारियों ने केबल बाक्स बदलने से के साथ फुंका केबल मरम्मत कर जोड़ा। अवर अभियंता होरीलाल वर्मा ने बताया कि करीब सात घंटे बाद चारो उपकेंद्र चालू कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

नवाबगंज। कस्बा चौराहे से मुख्य बाजार तक पड़ा बंच केबल जर्जर है। सोमवार भोर करीब चार बजे अचानक हुए फाल्ट से केबल में आग लग गई। इससे आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों की नींद टूट गई। जानकारी पर सुबह पहुंचे कर्मचारियों बंच केबल की मरम्मत की। दोपहर तक आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बा स्थित उपकेंद्र पर 10 एमवीए व पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। इसमें नलकूप फीडर पर बिजली आपूर्ति करने वाले पांच एमवीए ट्रांसफार्मर में करीब आठ दिन पूर्व नमी आने से खराबी आ गई। ट्रांसफार्मर चलाने पर लोड पड़ते ही धुआं देने लगता है। किसानों की फसलें प्रभावित न हों, इसके लिए 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से नलकूप फीडर को बिजली दी जा रही है। कस्बा सहित अन्य फीडरों की दिन में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। सोमवार को एसडीओ मनीष वर्मा व जेई अनिल गौतम ने टेस्टिंग टीम को बुलाकर ट्रांसफार्मर चेक कराया। ट्रांसफार्मर के तेल में पानी पहुंचने से टेस्टिंग टीम ने पूरा तेल बदलने की सलाह दी। फिलहाल तेल न बदल पाने से पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर चालू नहीं हो सका। दिन में उपभोक्ताओं को घंटों बिजली न मिल पाने से भीषण गर्मी में बिलबिला रहे हैं। अवर अभियंता अनिल गौतम ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सभी फीडरों को शिफ्टों में बिजली दी जाएगी।


शमसाबाद में 33केवी लाइन फाल्ट आने से क्षेत्र का हजियापुर उपकेंद्र ठप हो गया। इससे क्षेत्र के करीब 80 गांव की बिजली हो गई। लगातार सात घंटे बिजली न मिलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। एसएसओ संजीव तिवारी ने बताया फाल्ट ठीक होने बाद शाम को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed