फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   258 people aged 15 to 18 got corona vaccine

15 से 18 वर्ष के 258 लोगों ने लगवाया कोरोना टीका

Mon, 03 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
258 people aged 15 to 18 got corona vaccine
फतहेगढ़ स्थित सीएचसी में आशीष को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को टीका लगाने के अभियान के पहले दिन सोमवार को लोहिया अस्पताल समेत 10 बूथों पर 258 किशोरों को टीका लगाया गय। एक माह बाद इन किशोरों को टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में सबसे ज्यादा 61 किशोरों ने टीका लगवाया। सिविल अस्पताल लिंजीगंज में 42, सीएचसी फतेहगढ़ में 49 व कायमगंज में 50 किशोरों को टीका लगाया गया। सीएचसी कमालगंज में 12, मोहम्मदाबाद में 11, शमसाबाद में 10, नवाबगंज में 8, सीएचसी बरौन व राजेपुर में सात-सात किशोरों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि जिले में एक लाख 32 हजार 220 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 11 लाख 20 हजार 174 लोगों को पहली डोज व पांच लाख 54 हजार 115 लोगों को दूसरी डोज का टीका लग चुका है। वहीं, टीकाकरण अभियान को लेकर किशोरों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ सीएचसी में करना पड़ा इंतजार
फतेहगढ़ सीएचसी में सुबह पहुंचे किशोरों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। 10:40 बजे पोर्टल चालू होने पर ऑनलाइन पंजीकरण कर टीका लगना शुरू हो सका। इसके बाद किशोरों ने उत्साह के साथ आगे बढ़कर टीका लगवाया। फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी इंटरमीडिएट के छात्र आशीष गहरवार (17) ने बताया कि काफी दिनों से टीका लगने का उन्हें इंतजार था। इसलिए पहले दिन ही उन्होंने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed