फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 thousand prize sent to jail

25 हजार के इनामी को भेजा जेल

Sun, 05 Jun 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize sent to jail
पुलिस गिरफ्त में राजू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटी राइफल भी बरामद की है। एटा जिले के थाना अलीगंज के गांव किनौड़ी खैराबाद निवासी सुरेश चंद्र 18 अप्रैल को साथियों के साथ नवाबगंज में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।
विज्ञापन

नवाबगंज-अचरा मार्ग पर गांव के ही राजू ने चार साथियों के साथ सुरेेश चंद्र पर हमला कर दिया था। पांच गोली लगने से सुरेश और दो साथी घायल हो गए थे। राजू ने सुरेश चंद्र की राइफल लूट ली थी। नवाबगंज थाने में पुलिस ने जानलेवा हमला व राइफल लूटने का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

विवेचक ने आरोपी राजू व उसके साथियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट से राजू के गैर जमानती वारंट भी जारी हो गए थे। राजू पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसओजी प्रभारी बलराज भाटी ने नोएडा के थाना छलेरा सेक्टर- 44 गली नंबर तीन से शनिवार को राजू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी ने उसके पास से लूटी गई राइफल भी बरामद कर ली। रविवार को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी राइफल और 11 कारतूस राजू की निशानदेही पर गांव वीरपुर के भट्ठे के पास से बरामद कर ली। राजू के खिलाफ अलीगंज और नवाबगंज में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed