{"_id":"60280c718ebc3ee9702be99c","slug":"25-thousand-prize-accused-arrested-farrukhabad-news-knp611687094","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार ईनामी लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार ईनामी लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। लूट के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात घेराबंदी कर नबीगंज-धीरपुर मार्ग पर पकड़ लिया। बाइक फिसलने से आरोपी घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी से चार हजार रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
गांव सिठौली निवासी दिनेश पाल सराफा की दुकानों पर दिए सामान की वसूली करता था। 6 जुलाई 2020 को वह वसूली कर धीरपुर पखना मार्ग होता हुआ घर जा रहा था। रास्ते में पांच लोगों ने रोक लिया और मारपीट कर 3.20 लाख रुपये लूट लिए थे। मुनीम दिनेश ने घटना की रिपोर्ट मोहम्मदाबाद कोतवाली में दर्ज कराई थी।
पुलिस आरोपी विकास, कृष्ण कुमार, अमन व गोल्डी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इटावा के थाना बकेवर के गांव टूपियन नगला निवासी आरोपी पंकज उर्फ रंगोली फरार चल रहा था। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पंकज उर्फ रंगोली के नबीगंज से धीरपुर की ओर बाइक से जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
धीरपुर-नबीगंज मार्ग पर पंचम नगला पुलिया के पास पुलिस को देखकर आरोपी ने बाइक भगाने का प्रयास किया। इससे बाइक फिसल गई और वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।