{"_id":"a6c0f0d6ae77159bd5c98dbbb168305d","slug":"24-to-december-27-will-leave-banks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से 27 दिसंबर तक बैंकों में रहेगा अवकाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से 27 दिसंबर तक बैंकों में रहेगा अवकाश
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बैंक ग्राहक 23 दिसंबर को ही लेनदेन कर लें। 24 से 27 दिसंबर तक बैंकों में अवकाश रहेगा। इससे दिक्कत उठानी पड़ सकती है। उधर, बैंक प्रबंधकों का कहना है कि अवकाश से पहले एटीएम में रुपये डाल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
शहर में रोजाना बैंकों से करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। सबसे ज्यादा लेनदेन व्यापारी वर्ग करता है। अगले चार दिनों तक बैंकें बंद रहेंगी। 24 दिसंबर को ईद मीलादुन्नवी और 25 को क्रिसमस डे पर्व पर बैंकें बंद रहेंगी। वहीं 26 दिसंबर को चौथे शनिवार और 27 दिसंबर को संडे होने के चलते अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
27 दिसंबर को बैंकें खुलेंगी। चार दिन बैंकें बंद रहने से लोगों को लेनदेन में दिक्कतें न उठानी पड़ें, इसलिए 23 दिसंबर को ही लोग बैंक से लेनदेन कर लें। विजया बैंक के शाखा प्रबंधक जयवर्द्धन ने बताया कि 24 से 27 दिसंबर तक बैंकें बंद रहेंगी। चार दिन अवकाश होने के ग्राहकों को दिक्कत न उठाना पड़े। इसके चलते विजया बैंक के एटीएम में कैश डलवाया जाएगा।
विज्ञापन