फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   21 candidates did not get verification done in Anganwadi recruitment

Farrukhabad News: आंगनबाड़ी भर्ती में 21 अभ्यर्थियों ने नहीं कराया सत्यापन

Sun, 02 Mar 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 02 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
21 candidates did not get verification done in Anganwadi recruitment
फर्रुखाबाद। आंगनबाड़ी भर्ती में 21 अभ्यर्थियों ने अभिलेखों का सत्यापन नहीं कराया। इससे उन्हें चार मार्च को विकास भवन सभागार में सत्यापन कराने का अंतिम मौका दिया गया है। इन अभ्यर्थियों के न पहुंचने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 162 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वरीयता क्रम के आधार पर करीब 500 आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन होना था। इसके लिए गठित आठ सदस्यीय कमेटी ने 17 से 20 फरवरी तक अभिलेखों का सत्यापन किया। इस दौरान ब्लॉक बढ़पुर से पूनम देवी, मोनी भास्कर, बबिता, दिव्या कनौजिया, डाली श्रीवास्तव, अपर्णा सिंह, काजल पांडेय, कमालगंज से कंचन कुमारी, प्रिया, मोहम्मदाबाद रुचि पाल, सोनी, पूजा, मीरा देवी, संध्या पाल, प्रतिभा यादव, नवाबगंज से खुशबू, जसोदा, श्रीदेवी, जसोदा, ज्योति, सूर्जा ने अपने अभिलेखों का सत्यापन नहीं कराया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 21 आवेदकों को 28 फरवरी को भी सत्यापन के लिए सूचना देकर बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। चार मार्च को अंतिम माैका समझकर अभिलेखों का सत्यापन करा लें, अन्यथा उन्हें अनुपस्थित मानते हुए आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। वरीयता क्रम के आधार पर दूसरे अभ्यर्थियों के चयन पर कमेटी विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed