फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   फाउंटेन बनने के बाद लगाया पत्थर हटाया

फाउंटेन बनने के बाद लगाया पत्थर हटाया

Tue, 29 Jan 2019 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
फाउंटेन बनने के बाद लगाया पत्थर हटाया
फर्रुखाबाद। फाउंटेन बनने के बाद उसके उद्घाटन के लिए लगाए गए डीएम के नाम के पत्थर को एक दिन बाद ही हटा दिया गया। इसे पूर्व सीएम के पास लगाया गया था। अब इसे दूसरी ओर लगाया जाएगा। इसके बाद ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछली सपा सरकार में फतेहगढ़-छिबरामऊ मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया था। इसका पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पत्थर कलक्ट्रेट के बाहर लगा था। कुछ दिन पहले वहां सौदर्यीकरण का काम शुरू कराया गया था। तब अखिलेश यादव के नाम के उस पत्थर को वहां से हटा दिया गया था। इस पर सपाइयों ने हंगामा काटा था। उन्होंने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री के नाम का पत्थर भी तोड़ कर हटा दिया गया है। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें पत्थर लाकर दिखाया था और कहा था कि सौंदर्यीकरण के बाद यहां पर फिर से पत्थर लगा दिया जाएगा। अब यहां पर फाउंटेन आदि बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट गेट के सामने ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम का पत्थर लगाया गया। उसके पास में ही डीएम मोनिका रानी के नाम का पत्थर भी लगा दिया गया। मंगलवार को डीएम के नाम के पत्थर को वहां से हटा दिया गया। जब मामले की पूछताछ की गई तो बताया गया कि डीएम के पत्थर को अब दूसरी ओर लगाया जाएगा। वह जल्दी ही इस फाउंटेन का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed