फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20 houses household stove ashes spark

चूल्हे की चिंगारी से 20 घरों की गृहस्थी राख

Sat, 16 Apr 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
20 houses household stove ashes spark
कायमगंज में आग से जला घर - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर जिले की सीमा से सटे विकास खंड शमसाबाद के गांव गुटैटी दक्षिण में शुक्रवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से 20 घरों में आग लग गई। इन घरों में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों की सूचना पर जलालाबाद से दमकल टीम गांव आई और आग पर काबू पाया। कायमगंज तहसील के तहसीलदार विनोद जोशी और लेखपाल गांव पहुंचे। अग्निकांड की स्थिति का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की। तहसीलदार ने अग्निपीड़ितों को 15 किलोग्राम गेहूं ओर दो किलोग्राम चीनी वितरण करने का कोटेदारों को आदेश दिया है।
विज्ञापन


शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र का गांव गुटैटी दक्षिण में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे सुखवीर की पत्नी रामकली छप्पर के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। छप्पर से लपटें निकलती देख रामकली शोर मचाते हुए छप्पर से बाहर की ओर भाग खड़ी हुई। तेज हवा के चलने के कारण आग ने आस-पास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने 20 अन्य ग्रामीणों के घरों को भी चपेट में ले लिया। गांव वालों ने इसकी जानकारी मिर्जापुर थाने में दी।
विज्ञापन


जलालाबाद से दमकल टीम दो गाड़ियां लेकर गांव पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। जब तक दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक 20 ग्रामीणों के घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आगजनी की घटना की जानकारी मिलने पर कायमगंज तहसील के तहसीलदार विनोद जोशी और लेखपाल सोबरन सिंह गांव पहुंचे। अग्निकांड से हुए नुकसान का आंकलन किया। प्रधान नरसिंह ने बताया कि आग से 20 ग्रामीणों के घर जल गए। प्रत्येक ग्रामीण का लगभग 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार ने बताया कि प्रत्येक अग्निपीड़ितों को 15 किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चीनी दिए जाने का आदेश कोटेदारों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके आशियाने आग की चपेट में
शेरसिंह, सुखवीर, यशवीर, रामवीर, सेवाराम, रामरईस, अर्जुन सिंह, अहिबरन सिंह, राम सनेही, बुुद्धपाल, महेशचंद्र, जगवेंद्र, नंदराम, जगमोहन, इंद्रपाल, धीरेंद्र, राजेश और कल्लू समेत 20 लोगोें घर जले हैं।

गुरुवार की रात गांव मुंशी नगला में तीन घरों में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से नगदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। एक अन्य मकान की छत पर रखी लकड़ी व कपड़े भी जलकर राख हो गए। गांव मुंशी नगला के रहने वाले रामप्रताप, रामपाल और मुन्नालाल के घर में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।

इस अग्निकांड में रामप्रताप के घर में रखा 30 हजार रुपये, जेवर, अनाज और घरेलू सामान, रामपाल का 20 हजार रुपये और घरेलू सामान और मुन्नालाल का 30 हजार रुपये और अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस आग से पड़ोस में ही रहने वाले विमलेश कुमार की छत पर पड़ी लकड़ी भी जल गई। आग लगी देख ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना तहसीलदार विनोद जोशी को दी गई। तहसीलदार विनोद जोशी ने बताया कि मामले की जानकारी लेखपाल रवेंद्र सगर को दी जा चुकी है। शुक्रवार शाम तक लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे थे।

तराई के गांव भकुसा में चूल्हे की चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। इस अग्निकांड में नगदी समेत हजारों का सामान जल गया। एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भकुसा निवासी दयानंद के घर पर चूल्हे पर खाना बन रहा था। चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर में जा गिरी। सुलगने के साथ ही छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उसके भाई भइयालाल के घर को भी चपेट में ले लिया। शोरशराबा पर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।

आग से दयानंद के भाई वीरभान की भैंस झुलस गई। ग्रामीणोें ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।  भइयालाल ने बताया कि आग से उसकी दस बोरी सरसों, पच्चीस बोरी धान, ग्यारह बोरी गेहू के अलावा घरेलू सामान जल गया। वहीं दयानंद ने बताया कि आग से 32 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल, साइकिल एवं घरेलू सामान जला है। मामले की जानकारी कुआंखेड़ा चौकी पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई। लेकिन पुलिस ही मौके पर पहुंची।


गांव दुबरी में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से दो घरों का लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। अग्नि पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। गांव दुबरी निवासी फहीम की पत्नी दोपहर में छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में पूरा घर आ गया।


तेज हवा चलने के कारण पड़ोसी ओमकार के घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। यह देख गांव के लोगों ने आनन फानन में इंजन चला कर पानी डालना शुरू किया। आग पर काबू पाए जाने तक दोनों लोगों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फहीम ने बताया कि आग से घर में रखे 15 हजार रुपये, जेवर और पूरा सामान जल गया। ओमकार ने बताया कि घर के बाहर उसकी चक्की लगी है। आग की चपेट में आने से 20 क्विंटल गेहूं, 20 हजार रुपये, जेवर और घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed