फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20.85 crore to improve the city's electricity system

20.89 करोड़ से सुधरेगी शहर की बिजली व्यवस्था

Wed, 13 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
20.85 crore to improve the city's electricity system
जानकारी देते विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी। - फोटो : FARRUKHABAD
20.85 करोड़ से सुधरेगी शहर की बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर में 20 करोड़ 85 लाख रुपये से बिजली व्यवस्था सुधरेगी। इसके लिए सदर विधायक ने प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेज दिया है। इसमें लोकल फाल्ट से निजात के लिए जर्जर 11केवी लाइन के तार बदले जाएंगे। वहीं ओवरलोडिंग समाप्त करने के लिए नए ट्रांसफार्मर भी लगेंगे। खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग (सुरक्षा घेरा)भी कराने का काम भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बुधवार को भोलेपुर में प्रेस को बताया कि शहर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का वादा किया था। इस क्रम में नेकपुर में सड़क के पोल हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए शासन को 20 करोड़ 85 लाख रुपये का प्रस्ताव बनवाकर भेजा है। उन्होंने प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार से बात की तो शीघ्र ही प्रस्ताव की मंजूरी का आश्वासन मिला।
विज्ञापन

इस धनराशि से ओवरलोडिंग से निजात के लिए 30 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसमें 250 केवीए के 12 और 100 केवीए के 18 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 11 केवी की जर्जर लाइनों के 10 किमी तक तार बदले जाएंगे। शहर में खुले में रखे 13 ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग स्वीकृत हो चुकी है, जबकि 28 की फेंसिंग का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नए उपकेंद्र का निर्माण व दो की होगी क्षमता वृद्धि
सदर विधायक ने बताया कि शहर में एक नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि देखी जा रही है। वहीं विद्युत उपकेंद्र कुटरा व पांचाल घाट की क्षमता वृद्धि कर पांच से 10 एमवीए की जाएगी। वहीं खंभे लगाने की दिक्कत को देखते हुए 8 किमी अंडरग्राउंड केबल भी डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि कई मोहल्लों में खंभों की समस्या रहती है। इससे निजात के लिए 2000 खंभों का मांगपत्र भेजा गया है।

अंडरग्राउंड केबल डालने का प्रस्ताव स्थगित
शहर में ढाई वर्ष पूर्व अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य स्वीकृत हुआ था। 17 जनवरी 2019 को इसका 15 करोड़ 67 लाख 71 हजार 429 रुपये का टेंडर होकर फर्म भी नामित हो गई थी। अब तक काम शुरू नहीं हो सका। इस संबंध में पूछे जाने पर सदर विधायक ने बताया कि शासन से बजट न मिल पाने से टेंडर स्थगित कर दिया गया था। नए वित्तीय वर्ष में बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है। इसी के बाद काम शुरू कराया जाएगा। वार्ता के दौरान अधिशासी अभियंता नगरीय आरबी यादव, एसडीओ जितेंद्र सिंह गुर्जर, अवर अभियंता राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed