{"_id":"618032f6bb603b066452a228","slug":"2-15-lakh-looted-from-liquor-contractors-by-throwing-chilli-in-their-eyes-farrukhabad-news-knp6617913101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च झोंक कर शराब ठेकेदारों से 2.15 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च झोंक कर शराब ठेकेदारों से 2.15 लाख लूटे
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ठेकों से शराब बिक्री के 2.15 लाख रुपये लेकर लेकर जा रहे ठेकेदारों की आंखों में मिर्च झोंक कर बदमाशों ने उन्हें लूट लिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कायमगंज के मोहल्ला लोकमन गंगा दरवाजा निवासी बंटी गुप्ता उर्फ श्याम के क्षेत्र में सात शराब के ठेके हैं। उनके इस कारोबार में एटा के गांव सकीट निवासी अरविंद यादव पार्टनर हैं। दोनों ही एक बाइक से सोमवार रात ठेकों से शराब बिक्री के 2.15 लाख रुपये झोले में रखकर घर की ओर जा रहे थे।
नगर के रेलवे रोड स्थित भूसा तिराहे पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाश पहुंचे। भीड़ होने से बंटी बाइक धीमी गति से चला रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने दोनों की आंखों में मिर्चा डाल दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क गिर पड़ी। साथ ही बंटी व अरविंद भी सड़क पर गिर पड़े। बदमाश रुपये से भरा झोला लेकर भाग गए। आसपास के लोग एकत्र हो गए। बंटी व अरविंद का मुंह धुलवाया, तब उनकी आंखें खुल सकीं।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। पर बदमाश हाथ नहीं आए। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले में जुटी है। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।