{"_id":"67057a69169fb47a650466a4","slug":"19-illegal-hospitals-providing-surgical-delivery-sealed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-116425-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ऑपरेशन से प्रसव कराने वाले 19 अवैध अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ऑपरेशन से प्रसव कराने वाले 19 अवैध अस्पताल सील
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपंजीकृत अवैध अस्पतालों में ऑपरेशन से प्रसव कराकर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। बुधवार को एसीएमओ ने अभियान चलाया तो पोल खुल गई। 19 अवैध अस्पतालों में ताले डाल दिए। जबकि दो झोलाछापों को पुलिस के हवाले कर दिया।
शहर में झोलाछाप निजी अस्पताल चलाकर मरीजों का ऑपरेशन भी कर रहे हैं। एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने अवैध अस्पतालों में मंडी मसेनी चौराहे से अभियान शुरू किया। नेकपुर चौरासी में चली अपंजीकृत लैब सील की। अपंजीकृत मीरा हास्पिटल पहुंचे तो वहां प्रसूता भर्ती थी। ऑपरेशन से प्रसव कराया गया था। एसीएमओ ने एंबुलेंस से प्रसूता को लोहिया अस्पताल भेजकर अवैध अस्पताल की ओटी, लेबर रूम व मेन गेट सील कर दिया।
छापा पड़ते देख अपंजीकृत मां शक्ति एक्सरे सेंटर का संचालक भाग गया। एसीएमओ ने उसे भी सील कराया। आवास विकास कालोनी में अवैध रूप से चल रही लैब सील की गई। मसेनी चौराहे पर ही अवैध रूप से चल रहा गंगापार अस्पताल का ओटी, लेबर रूम व न्यू स्टार अस्पताल सील कराया। वहां महिला की पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। उसे घर भेज दिया गया। इसके अलावा श्याम अस्पताल के मरीजों को शिफ्ट कराया और राधा रानी अस्पताल का भी ओटी, लेबर रूम सील कर दिया गया।
विज्ञापन
छापे के दौरान टीम से अभद्रता, बुलाई पुलिस
मसेनी चौराहे पर अवैध अस्पताल सील करने के बाद एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम राजेपुर ब्लाॅक क्षेत्र में पहुंचे। गांव राजपुर में यादराम क्लीनिक पर जांच के दौरान टीम से अभद्रता कर दी गई। पास में ही स्वामी पैथोलॉजी भी अवैध रूप से चलती मिली। एसीएमओ ने पुलिस बुलाई और दोनों को सील करा दिया। इसके अलावा स्वामी पैथोलॉजी व ओम पॉलीक्लीनिक सील कराया।
बालाजी पॉलीक्लीनिक का संचालक गौरव राजपूत ने खुद को अंदर बंद कर लिया था। उसे एसीएमओ ने पुलिस के हवाले कर दिया। जमापुर चौराहे पर क्लीनिक बंद कराया। राजेपुर में कुसुम पालीक्लीनिक, नीलकंठ पैथोलॉजी व आरके क्लीनिक को सील किया गया। दो झोलाछाप भाग गए। अमृतपुर में अवैध रूप से चल रहे शिव जीवन अस्पताल में भर्ती मरीज एंबुलेंस से सीएचसी भेजकर सील कराया। ईशान पॉलीक्लीनिक, गौरव शाक्य उर्फ बंगाली का क्लीनिक भी सील किया गया।
एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि 20 अस्पताल व क्लीनिक अवैध रूप से चलते मिले। इनमें 17 को मेनगेट सहित व दो अस्पताल के ओटी व लेबर रूम सील किए गए। परिवार रहने की वजह से दो अस्पतालों का मेनगेट सील नहीं हो सका। सभी को नोटिस जारी किए गए है। दो लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। उन्होंने बताया कि अवैध अस्पताल में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को भी नोटिस जारी किया जाएगा।