फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   टीजी-2 के वेतन से रिकवरी करने का अल्टीमेटम

टीजी-2 के वेतन से रिकवरी करने का अल्टीमेटम

Sat, 18 May 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
टीजी-2 के वेतन से रिकवरी करने का अल्टीमेटम
बिजली विभाग के कर्मचारी अपने ही राजस्व को चूना लगाने से नहीं चूकते हैं। पांच किलोवाट के कनेक्शन पर मीटर में संट लगाकर पहले बिजली चोरी की जाती रही। फिर मामला खुला तो विभाग के ही कर्मचारी ने जेब गर्म कर मीटर बदल दिया और संट वाला मीटर पुराना दिखाकर विभाग में जमा भी कर दिया गया।
विज्ञापन



यह राज खुला तो अधिशासी अभियंता ने परीक्षण खंड को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही तीन दिन में जवाब न देने पर टीजी-2 के वेतन से रिकवरी करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता नगरीय पंकज अग्रवाल ने संट मीटर बदलने के मामले में परीक्षण खंड के एक्सईएन को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि सिविल लाइन निवासी उपभोक्ता का पांच किलोवाट का कनेक्शन है। चेकिंग के दौरान 100-150 यूनिट का बिल बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीजी-2 रोहित कुमार ने रुपये लेकर संट लगा मीटर बदल दिया। उन्होंने विभाग में जमा किया गया पुराना मीटर एसडीओ प्रथम या उनके सामने खुलवाने की बात कही। इसके साथ मीटर खुल जाने की स्थिति में उसकी रिपोर्ट तलब की।



वहीं राजस्व क्षति पहुंचाने में टीजी-2 को वेतन से रिकवरी करने का अल्टीमेटम देते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता मीटर राजवीर सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता द्वारा दिया गया नोटिस प्राप्त हुआ है। जमा किया गया मीटर खुलवाकर जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी तय की जाएगी।


टीजी-2 के वेतन से रिकवरी करने का अल्टीमेटम

विद्युत राजस्व को क्षति पहुंचाने में स्पष्टीकरण तलब

5 किलोवाट कनेक्शन पर संट मीटर बदलने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed