फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   विद्युत संविदा कर्मियों ने एसई व ईएक्सईएन के खिलाफ की नारेबाजी

विद्युत संविदा कर्मियों ने एसई व ईएक्सईएन के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 09 Feb 2019 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मियों ने एसई व ईएक्सईएन के खिलाफ की नारेबाजी
फर्रुखाबाद। शहर के बिजलीघरों पर तैनात संविदा कर्मियों का पांच माह से वेतन न मिलने पर शुक्रवार को गुस्सा फूट गया। उन्होंने एसई कार्यालय के सामने अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


शहर के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ, लाइनमैन व विच्छेदन टीम के कर्मचारियों को सितंबर से मानदेय नहीं मिला। इस पर दोपहर को संविदा कर्मी भोलेपुर स्थित डिवीजन कार्यालय पहुंचे और नगरीय अधिशासी अभियंता से मानदेय दिलाने की मांग की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संविदा कर्मियों ने एसई कार्यालय के सामने खड़े होकर अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


एसएसओ ने बताया कि बिना अनुबंध के उन लोगों से काम लिया जा रहा है। मानदेय मांगने पर अधिशासी अभियंता सही जवाब नहीं दे रहे हैं। बताया कि उन लोगों को सितंबर से अब तक वेतन नहीं मिला। वहीं विच्छेदन टीम की अर्चना, चंद्रप्रभा, साधना, बबली, वंदना आदि ने कहा कि उन लोगों ने सितंबर से काम शुरू किया। कुछ लोगों को मात्र एक माह का मानदेय मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश कर्मियों को अब तक कोई भुगतान नहीं मिला। लाइनमैनों ने भी भुगतान न मिलने की बात कही। एसई के न मिलने पर संविदा कर्मी लौट गए। इस दौरान विनोद, वेदकांत, सत्यपाल, रविंद्र, संतोष, रवि, सचिन सहित करीब तीन दर्जन कर्मचारी मौजूद रहे।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता नगरीय पंकज अग्रवाल ने बताया कि एसएसओ के लिए ठेकेदार का अनुबंध प्रक्रिया में है। विच्छेदन टीम को एक माह का और मानदेय भुगतान करा दिया गया। शीघ्र ही सभी संविदा कर्मियों का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed