फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.77 lakh people will not get free ration due to lack of e-KYC

Farrukhabad News: ई-केवाईसी न होने से 1.77 लाख लोगों को नहीं मिलेगा मुफ्त में राशन

Sun, 31 Aug 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
1.77 lakh people will not get free ration due to lack of e-KYC
फर्रुखाबाद। तमाम प्रयासों के बावजूद अभी भी जिलापूर्ति विभाग शत-प्रतिशत ई-केवाईसी नहीं करा पाया है। इसके चलते 1.77 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त राशन नहीं दिया जाएगा। पांच वर्ष आयु से ऊपर वाले जो उपभोक्ता ई-केवाईसी कराएंगे उन्हें एक माह बाद मुफ्त राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन



करीब एक साल पहले शासन ने राशनकार्ड धारकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराए जाने के आदेश दिए थे। विभाग ने ई-केवाईसी कराए जाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन करीब 86 प्रतिशत कार्डों की ही ई-केवाईसी हो सकी है। नए शासनादेश के तहत अब पांच साल से ऊपर वाले उन उपभोक्ताओं को मुफ्त राशन नहीं मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे उपभोक्ताओं को तीन माह का समय दिया जाएगा। तीन माह में अगर वह ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो उनका यूनिट निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




जिलापूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि पांच साल आयु से ऊपर वाले उन उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया जाएगा जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ई-केवाईसी कराने के बाद उस उपभोक्ता को अगले महीने से खाद्यान्न मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि कई लोग बाहर रहे रहे हैं जिससे ई-केवाईसी में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वह तीन माह में ई-केवाईसी अवश्य करा लें। गौरतलब है कि जिले में 3.52 लाख राशनकार्ड हैं। इनमें 3.14 लाख पात्र गृहस्थी व 38,177 अंत्योदय कार्डधारक हैं। उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 14.26 लाख है। अभी तक 1.87 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इनमें करीब पांच वर्ष आयु के 10 हजार बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed