{"_id":"5ce03f18bdec2206fe06125f","slug":"171558200088-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका अड़ी तो एक दिन पहले टूटा शादी का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका अड़ी तो एक दिन पहले टूटा शादी का रिश्ता
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भारत नगर निवासी युवक के साथ रहने पर प्रेमिका अड़ गई। इसकी जानकारी पर शादी के एक दिन पहले कन्या पक्ष के लोग वहां पहुंचे और दिए गए उपहार के हिसाब का पर्चा थमा दिया। चार लाख आठ हजार रुपये वापस मांगते हुए रिश्ता तोड़ लिया।
वहीं प्रेमिका के तहरीर वापस लेने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इसके युवक प्रेमिका को लेकर घर चला गया। क्षेत्र के गांव भारत नगर निवासी युवक हरियाणा के गुुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहीं एक मॉल में काम करने वाली बनारस निवासी युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया।
युवक की शादी तय होने पर गत दिनों वह अपने घर आया। 19 मई को युवक की जनपद एटा थाना जैथरा क्षेत्र में बरात जानी थी। इसकी भनक पर 16 मई को प्रेमिका भी आ धमकी और प्रेमी की शादी का विरोध कर हंगामा काटा। थाने पहुंचकर युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। सूचना पर युवती के परिजन भी पहुंचे। वह युवक से शादी करने के खिलाफ थे। युवती के प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर परिजन नाराज होकर लौट गए। मामले की जानकारी पर कन्या पक्ष के लोग शनिवार को युवक के घर पहुंचे और शादी से पहले दिए गए उपहार आदि का पर्चा थमाकर चार लाख आठ हजार रुपये वापस मांगे। युवक को बरात लाने से मना करते हुए रिश्ता तोड़ दिया।
उधर थाने में प्रेमिका की जिद को देखते हुए युवक ने उससे शादी करने की रजामंदी जताई। इस पर पुलिस ने युवती को भी उसी के साथ भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने तहरीर वापस ले ली है। दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। इससे युवक को छोड़ दिया गया।
प्रेमिका अड़ी तो एक दिन पहले टूटी शादी
कन्या पक्ष ने वापस मांगे चार लाख रुपये
प्रेमी के राजी होने पर वापस ली तहरीर