फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हाईटेक प्रचार के चक्कर में जनता से दूर हो रहे नेता

हाईटेक प्रचार के चक्कर में जनता से दूर हो रहे नेता

Mon, 01 Apr 2019 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
हाईटेक प्रचार के चक्कर में जनता से दूर हो रहे नेता
फर्रुखाबाद। चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चारों ओर चुनाव पर चर्चा हो रही है। नेता हो या अभिनेता टीवी पर या कहीं और चुनाव की चर्चा करते नजर आ जाते हैं। लेकिन हाईटेक चुनाव प्रचार के दौर में नेता और जनता का जुड़ाव कम होता जा रहा है। मंगलवार से चुनाव प्रचार शुरू हो रहा है। इसके बावजूद अब तक कोई नेता गली, मोहल्लों या फिर गांवों में घूमते नजर नहीं आया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान की तैयारियां प्रशासन कर रहा है लेकिन उम्मीदवारों में अभी सन्नाटा छाया हुआ है। अभी छिटपुट प्रत्याशी ही कभी-कभार आम जनता को दिख रहे हैं। उम्मीदवार अब हाईटेक प्रचार माध्यमों पर अधिक भरोसा कर रहे हैं, लेकिन इसके चक्कर में उनकी जनता से दूरी बढ़ती जा रही है। जिले में प्रमुख दलों भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पार्टी और प्रसपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा से निवर्तमान सांसद मुकेश राजपूत, बसपा-सपा गठबंधन से लोकसभा प्रभारी बनाए गए मनोज अग्रवाल को टिकट दिया गया है। वहीं, प्रसपा से कंपिल चेयरमैन उदयपाल यादव और कांग्रेस पार्टी से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद चुनाव मैदान में हैं। यह सभी बहुत कम ही मैदान में दिख रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल साइट्स व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर ही केवल प्रत्याशियों की उपस्थिति ज्यादा दर्ज हो रही है। मतदाता भी हैरान हैं कि उम्मीदवार अभी तक आए नहीं, न ही उनके किसी प्रतिनिधि ने उनसे संपर्क किया। इतना ही नहीं, प्रत्याशियों के नाम पर जो लोग उनसे मिलने आते थे, वह भी एकदम से भूमिगत हो गए हैं। पार्टियों की उपस्थिति भी एकदम से कम हो गई है। न तो कहीं झंडा दिख रहा है और न ही कहीं किसी प्रकार का प्रचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं का कहना है कि मोबाइल पर जरूर कुछ मैसेज आते हैं लेकिन चुनाव में यदि प्रत्याशी घर पर न आए तो मजा नहीं आता और जनसंपर्क का मतलब भी मोबाइल से पूरा नहीं होता है।


गढ़ी गांव निवासी मंगूलाल ने बताया कि उनकी 80 साल से ज्यादा उम्र है। अभी तक जाने कितने ही चुनाव देख लिए। लेकिन जिस तरह से इस चुनाव में शांति पसरी है, ऐसा कभी नहीं देखा। अब तक तो झंडा बैनर से घर पट जाता था लेकिन इस बार कोई नेता ही नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed