फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ईपीएफ जमा न करने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर एफआईआर के आदेश

ईपीएफ जमा न करने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर एफआईआर के आदेश

Sat, 09 Feb 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ईपीएफ जमा न करने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर एफआईआर के आदेश
फर्रुखाबाद। जिले के बिजली व्यवस्था संविदा कर्मियों पर ही निर्भर है। इसके बावजूद उन्हें समय से मानदेय भुगतान नहीं होता है। वहीं उनके मानदेय से कटने वाली ईपीएफ, ईएसआई व बीमा की धनराशि में हेराफेरी की भी शिकायतें पहुंच रही हैं। इस पर प्रबंध निदेशक ने अनियमितता पाए जाने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश अधीक्षण अभियंता को दिए हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एस के वर्मा ने अधीक्षण अभियंता को जारी आदेश में कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर वाह्य एजेंसी द्वारा कार्यरत संविदा कर्मियों का नियमित भुगतान किया जाए। ऊर्जा मंत्री से शिकायत की गई है कि संविदा कर्मियों का समय से भुगतान न करने के साथ ही उनके खातों में ईपीएफ, ईएसआई इंश्योरेंस व अन्य देय भी नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसी अनियमितता पाए जाने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाए। इसके साथ ही अनियमितता पकड़े जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed