{"_id":"5c55d246bdec2273ad00ba64","slug":"161549128262-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक में घर बैठ कर करो बैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक में घर बैठ कर करो बैकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सहकारी बैंकों के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। अगले वित्तीय वर्ष में इस बैंक में घर बैठे बैंकिंग की जा सकेगी। दरअसल, सहकारी बैंकों में अगले वित्तीय वर्ष में नेट बैंकिंग शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं बैंक अपना एप भी डेवलप करवाएगी।
जिला सहकारी बैंकों में हजारों किसानों व व्यापारियों के खाते हैं। इसी के चलते इन बैंकों को हाईटेक करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2013 में सहकारी बैंकों को कंप्यूटरीकृत किया गया था। इसके बाद से सहकारी बैंक सीबीएस हो गईं थीं। साथ ही इनमें आरटीजीएस, एनईएफटी, एटीएम और डेबिट कार्ड की सुविधा दे दी गई थी। इसके बावजूद नेट बैंकिंग चालू नहीं होने से ग्राहकों को बैंक जाकर ही लेन देन व अन्य काम करने होते थे। क्योंकि इन बैंकों में नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं थी। अब अगले वित्तीय वर्ष में इन बैंकों में ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए कार्य चल रहा है। यहां तक कि कानपुर, मथुरा, एटा व अन्य जनपदों में नेट बैंकिंग शुरू होने के साथ ही एप भी शुरू हो कर दया गया है। इससे लोगों को घर बैठे मनी ट्रांसफर आदि की सुविधा मिल गई है।
सहकारी बैंक के जीएम एमके सिंह ने बताया कि कुछ शहरों में नेट बैंकिंग चालू हो गई है। इसकी प्रक्रिया यहां भी शुरू कर दी गई है। अगले वित्तीय वर्ष में यहां भी नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जनवरी में होनी थी ऑनलाइन
सहकारी बैंक इस साल जनवरी माह में ही ऑनलाइन होनी थी। इसकी घोषणा खुद सहकारिता मंत्री ने की थी। लेकिन सहकारी बैंकों को मर्ज किए जाने की प्रक्रिया के कारण जिले में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अधिकारियों का मानना है कि अगले वित्तीय वर्ष में अब बैंक ऑनलाइन बैंकिंग शुरू हो जाएगी।