{"_id":"8917a9e6ae04e84e94021397a2323604","slug":"16-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में 16 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर के पास सवारियों से भरा टेंपो साइकिल सवारों को टक्कर मारता हुआ पेड़ में जा घुसा। इस दुर्घटना में साइकिल सवारों और दंपति समेत 16 लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां सभी घायलों को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भागीपुर उमराह निवासी अजीत कुमार सोमवार को साइकिल से डीजल लेकर घर लौट रहे थे। वहीं, इसी गांव के विकास एक साइकिल तथा गांव देवरिया निवासी विवेक और कंचन दूसरी साइकिल से केएसआर इंटर कालेज में कक्षा आठ की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। निजामुद्दीनपुर गांव के पास टेंपो इन्हें टक्कर मारता हुआ पेड़ में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार सवारियां टेंपो में फंस गईं।
विज्ञापन
दुर्घटना होते देख चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग गया। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे । इन्हाेंने पुलिस को सूचना देकर टेंपो से सवारियों को निकालना शुरू किया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भिजवाया। पुलिस टेंपो कब्जे में कर थाने ले गई। टेंपो निजामुद्दीनपुर निवासी बहारमियां का बताया जा रहा है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन