{"_id":"5cead1e2bdec2207524967d5","slug":"15588930764-farrukhabad-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ना नहीं होगा नसीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ना नहीं होगा नसीब
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र में संचालित प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई नसीब नहीं होगी। विभागीय अफसरों की नजर में नगर क्षेत्र का एक भी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के काबिल नहीं है। इससे किसी विद्यालय को इसके लिए चयनित नहीं किया गया है। सिर्फ ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों का चयन हुआ है। उसमें भी फेरबदल का खेल किया जा रहा है।
अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई को हर साल बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों का चयन किया जा रहा है। शैक्षिक सत्र 2019-20 में प्राइमरी स्तर के 45 और जूनियर स्तर के 10 विद्यालयों का चयन किया जाना था। इसमें प्रत्येक ब्लाक और नगर क्षेत्र में संचालित स्कूलों में चिह्नित किए जाने थे।
विभागीय अफसरों ने प्राइमरी स्तर के 45 विद्यालय चिह्नित किए हैं। इनमें बढ़पुर, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र से छह-छह विद्यालय, कायमगंज, राजेपुर और शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र से सात-सात विद्यालय चयनित किए गए।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के लिए कायमगंज, बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र से एक-एक और कमालगंज, नवाबगंज व राजेपुर ब्लाक क्षेत्र से दो-दो विद्यालयों का चयनित किया गया है। नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद में 61 प्राइमरी व दस जूनियर विद्यालय संचालित हैं।
इनमें से किसी भी विद्यालय को अंग्रेेजी माध्यम के लिए चयनित नहीं किया गया। इससे नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई नसीब नहीं होगी। ग्रामीण इलाकों में जो विद्यालय चयनित किए गए हैं, उनमें भी बार-बार संशोधन किया जा रहा है।
क्या कहते जिम्मेदार : अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई को सभी ब्लाकों से विद्यालयों का चयन किया गया है। नगर क्षेत्र के विद्यालय किस कारण शामिल नहीं हुए। इस संबंध में बीईओ से जानकारी की जाएगी। - रामसिंह, बीएसए
शहर के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ना नहीं होगा नसीब
एक भी विद्यालय नहीं मिला काबिल, सूची में नहीं शामिल
प्रत्येक ब्लाक और नगर क्षेत्र से किया जाना था चयन