Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बोरयिं में 5स्त्र के बजाय 42 किलो ही गेहूं निकला

बोरयिं में 5स्त्र के बजाय 42 किलो ही गेहूं निकला

Sun, 26 May 2019 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
बोरयिं में 5स्त्र के बजाय 42 किलो ही गेहूं निकला
जहानगंज रोड स्थित मार्केटिंग विभाग की गोदाम को सुबह चार बजे ही खोलकर घटतौली का खेल किए जाने की शिकायत पर रविवार को एसडीम सदर ने गोदाम पर छापा मारा। एसडीएम को देख गोदाम पर मौजूद दो प्राइवेट कर्मचारी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन



आधा घंटा बाद गोदाम प्रभारी पहुंचे। एसडीएम ने ट्रकों से उतरवाकर 1440 बोरियां तुलवाईं। कई बोरियों में 50 किलो के बजाय 42 व 48 किलो वजन का ही गेहूं निकला।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर अमित असेरी सुबह साढ़े आठ बजे मार्केटिंग विभाग की गोदाम पर पहुंचे।


गोदाम पर मौजूद दो प्राइवेट कर्मचारी उन्हें देख कर भाग गए। होमगार्ड उनके पीछे भी दौड़े। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को फोन कर पुलिस बुलवा ली। नौ बजे गोदाम प्रभारी रामनरेश यादव भी मौके पर पहुंचे। गोदाम के अंदर दो ट्रक खड़े थे। अंदर जहां गेहूं की बोरियां लगीं थीं, वहां जमीन पर गेहूं फैला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह दो लोग बोरियों में गेंहू भर रहे थे। गोदाम के गेट के अंदर खड़े ट्रक से उतरवाकर गेहूं की तौल कराई गई। कुछ बोरियां ही 50 किलो की हुईं, जबकि अधिकांश बोरियों का वजन तौल में कम निकला। कई बोरियों में 50 किलो के बजाय 42, 43, 44 व 45 किलो ही वजन था।


बाद में एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी को बुलाया। एसडीएम के जाने के बाद पूर्ति निरीक्षक तौल कराते रहे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि 1440 बोरियों की तौल कराई गई। उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे गोदाम खोल के बोरियों से माल निकालकर वजन कम किए जाने की शिकायत की गई थी, जबकि गोदाम प्रभारी का कहना था कि ट्रक सुबह आ जाते हैं तो माल उतरवाना पड़ता है।



यदि गोदाम सुबह खोलकर माल उतरवाना पड़े तो गोदाम प्रभारी को मौजूद रहना चाहिए। प्रथम दृष्टया गोदाम प्रभारी की लापरवाही नजर आ रही है। पूर्ति निरीक्षक से तौल की अंतिम रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के कारण रविवार को ब्लाक क्षेत्र के कोटेदारों का अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के गेहूं, चावल का उठान गोदाम से नहीं हो पाया।


घटतौली की शिकायत पर एसडीएम ने गोदाम में मारा छापा

1440 बोरियां तुलवाईं, बोरियों में 50 के बजाय 42 किलो ही गेहूं निकला

सुबह चार बजे ही गोदाम खोलकर घटतौली करने की मिली थी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed