{"_id":"5cead1d2bdec22076d205f3b","slug":"15588930591-farrukhabad-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुविधा केंद्रों पर आधार सीडिंग करा सकेंगे कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुविधा केंद्रों पर आधार सीडिंग करा सकेंगे कार्डधारक
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकार द्वारा जारी किए गए राशन कार्डों में कार्डधारक या उसके परिवार के सदस्यों का आधार लिंक कराने या संशोधन कराने के लिए अब आपूर्ति विभाग के दफ्तर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए लाभार्थी किसी भी जनसुविधा केंद्र पर जाकर सीडिंग या संशोधन करवा सकेगा। खाद्य विभाग ने जनसुविधा केंद्रों के लॉगिन पर आधार संशोधन व सीडिंग का लिंक उपलब्ध करवा दिया है।
गरीबों को रियायती मूल्य पर अनाज उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा अंत्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों का चयन कर उन्हेें राशन कार्ड दिए गए हैं। इन राशन कार्डों में परिवार के मुखिया के साथ ही सभी सदस्यों का आधार नंबर सीड किया जाना था। लेकिन अभी भी काफी संख्या में राशन कार्डों में परिवार के सदस्यों के आधार नंबर की सीडिंग नहीं हो सकी है। इससे कोटे की दुकान पर राशन लेते समय कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिला पूर्ति अधकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि विभाग द्वारा जन सुविधा केंद्रों के लॉगिन पर राशन कार्ड में आधार प्रविष्टि व संशोधन के लिए आवेदन का लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। इस लिंक पर राशन कार्ड का नंबर डालने के बाद कार्ड का विवरण प्रदर्शित होगा। परिवार के जिस भी सदस्य का आधार नंबर सीड या वैलिडेट नहीं है। उसे लाभार्थी से भरवाकर अपडेट कराएं।
विज्ञापन
जन सुविधा केंद्रों पर आधार सीडिंग करा सकेंगे कार्डधारक
खाद्य विभाग ने केंद्रों के लॉगिन पर उपलब्ध कराया आधार का प्रविष्टि व संसोधन का लिंक