फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आंधी में दीवार गिरने से वृद्ध की दबकर मौत

आंधी में दीवार गिरने से वृद्ध की दबकर मौत

Fri, 24 May 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
आंधी में दीवार गिरने से वृद्ध की दबकर मौत
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा में गुरुवार देर आंधी आने पर एक दीवार गिर पड़ी। उसमें दबकर एक वृद्घ की मौत हो गई। इससे परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन

गांव हथौड़ा निवासी रामबिहारी जाटव (80) घर में खड़े जामुन के पेड़ के पास टीन शेड में गुरुवार रात को चारपाई पर रोज की तरह सो रहे थे।


तभी देर रात आई तेज आंधी से जामुन की डाली टूट कर दीवार पर गिर पड़ी। इससे दीवार भरभरा कर रामबिहारी के ऊपर जा गिरी। इससे किसी तरह निकल कर टीन शेड में ही तख्त के नीचे बैठ गए। तभी बची हुई दीवार तख्त पर जा गिरी।
विज्ञापन



इससे रामबिहारी की मलबे में दबकर मौत हो गई। आंधी रुकने पर पुत्र रतीराम ने वृद्ध को खोजा तो उनका शव मलबे में दवा मिला। इससे रतीराम, पुत्रवधू महादेवी, रतीराम की बेटी रेखा, बेटा कुंवर पाल, बबलू, संजय, श्यामू इत्यादि परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह होने पर बबलू ने पुलिस को सूचना दी। अचरा चौकी इंचार्ज भानु प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। क्षेत्रीय लेखपाल गजेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया की वृद्ध की दीवार से दबकर मौत हुई है। किसी प्रकार का किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।


आंधी में दीवार गिरने से वृद्ध की दबकर मौत

टीन शेड में सो रहे थे, पेड़ की डाल टूटकर गिरने से ढही दीवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed