फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ऐसी बाजी मारी, सभी दलों पर भाजपा भारी

ऐसी बाजी मारी, सभी दलों पर भाजपा भारी

Fri, 24 May 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
ऐसी बाजी मारी, सभी दलों पर भाजपा भारी
जिले की संसदीय सीट पर इस बार जीत के पिछले सभी रिकार्ड टूट गए। सभी दलों के वोट जोड़ लिए जाएं, इसके बावजूद भाजपा के मत भारी पड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में इस बार सभी दलों को जोड़कर भी भाजपा का पलड़ा भारी रहा है।
विज्ञापन



संसदीय सीट कुल नौ प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें दूसरे नंबर के गठबंधन प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 3,48,178 मत मिले। जबकि कांग्रेस से सलमान खुर्शीद 55,258 व प्रसपा से उदयपाल सिंह को 9701 मतों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन



इसके अलावा शिवसेना के लक्ष्मण सिंह को 1893, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी विपिन कुमार मिश्रा को 1312, मजदूर दलित किसान महिला गरीब पार्टी से श्रीकृष्ण को 1669, निर्दलीय प्रत्याशी व सांसद के भतीजे राहुल कुमार राजपूत को 3662 व संजय कुमार को 3963 मिले। इन सभी आठ प्रत्याशियों ने कुल मिलाकर 4,25,636 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें नोटा के 7437 वोट जोड़ दें तब भी 4,33,073 मत ही हो रहे हैं। जबकि अकेले भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को 5,69,880 वोट मिले हैं, जो सभी प्रत्याशियों के वोट जोड़ने के बाद भी 1,36,807 मत अधिक हो रहे हैं।


सातनपुर मंडी स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम में गुरुवार को मतगणना शुरू हुई तो पहले चक्र में प्रसपा प्रत्याशी उदयपाल सिंह को 1141 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को मात्र 997 मत ही मिल सके।



इसके बाद पांचवें चक्र की मतगणना में भी प्रसपा को 1461, जबकि कांग्रेस को 1350 ही वोट मिले। 32 चक्रों की मतगणना में कांग्रेस को कुल 55258, जबकि प्रसपा 9701 मत पाकर तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। दोनों प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके।


ऐसी मारी बाजी, भाजपा सभी दलों पर भारी

नोटा समेत सभी प्रत्याशी 4,33,073 मतों पर सिमटे

भाजपा 5,69,880 मत पाकर सब पर 1,36807 मतों से भारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed