{"_id":"5ce82bcdbdec2207402eb999","slug":"15587194873-farrukhabad-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा एक-दो के विद्यार्थी को मुफ्त मिलेगी कापी व स्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा एक-दो के विद्यार्थी को मुफ्त मिलेगी कापी व स्लेट
विज्ञापन
पढ़े भारत-बढ़े भारत योजना के तहत कक्षा एक और दो में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त में तीन कापियां और स्लेट दी जाती है। इसके लिए शासन से करीब 19 लाख रुपये का बजट आया है। अभी तक यह धनराशि प्रति विद्यार्थी 35 रुपये थी, जो नए शैक्षिक सत्र में बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत पढ़े भारत-बढ़े भारत योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक व दो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त में कापियां और स्लेट दी जाती है। इसके लिए प्रति विद्यार्थी 35 रुपये के हिसाब से बजट आता था।
इस बार नए शैक्षिक सत्र में कक्षा एक व दो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दी जाने वाली कापियों और स्लेट की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इस बार शासन ने कुल 19 लाख रुपये का बजट दिया है। इसको विद्यालय प्रबंध समिति के खाते भेजा गया है।
विज्ञापन
इससे हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय की कापी प्रत्येक विद्यार्थी को दी जानी है। इसके लिए जिले के 1290 परिषदीय स्कूूलों में 50 रुपये प्रति विद्यार्थी भेजा गया है। ताकि जुलाई में विद्यालय खुलते ही शिक्षक कापियों को खरीदकर विद्यार्थियों को बांट सकें। बीएसए रामसिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय खाते में विद्यार्थी की संख्या के अनुसार धनराशि भेज दी है।
कक्षा एक-दो के विद्यार्थी को मुफ्त मिलेगी कापी व स्लेट
प्रत्येक विद्यार्थी 50 रुपये के हिसाब से भेजा गया धन
अभी तक 35 रुपये प्रति विद्यार्थी आता था बजट