फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आनलाइन वरासत में कायमगंज जिले में अव्वल

आनलाइन वरासत में कायमगंज जिले में अव्वल

Mon, 17 Dec 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
आनलाइन वरासत में कायमगंज जिले में अव्वल
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। भू-स्वामी की मौत के बाद उनके आश्रितों के नाम वरासत दर्ज कराने के लिए किसानों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन वरासत दर्ज कराने की व्यवस्था की। इसमें कायमगंज तहसील अभी तक जनपद में नंबर वन साबित हुई है। लेखपालों के पास लैपटॉप न होने की वजह से मैन्युअल भी वरासत दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


अभी तक किसी की मौत होने पर उसके परिवार को खतौनी में वरासत दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे। मैन्युअल व्यवस्था में कभी-कभी तो तहसील कर्मियों की मिली भगत से फर्जी वरासत भी दर्ज हो जाती थी। किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने तहसीलों में ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर दी। इसके लिए दो माह पूर्व लखनऊ में राजस्व कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। तहसील कायमगंज में तैनात राजस्व निरीक्षक सतेंद्र कटियार लखनऊ से ट्रेनिंग कर लौटे तो उन्होंने लेखपालों को प्रशिक्षण दिया। अक्तूबर से ऑनलाइन वरासत शुरू हो गई। जिले में लागू हुई नई व्यवस्था के तहत अब तक फर्रुखाबाद तहसील में 14 ऑनलाइन वरासत दर्ज हुईं। अमृतपुर तहसील में अभी तक खाता भी नहीं खुला है। कायमगंज ने 60 ऑनलाइन वरासत दर्ज हो चुकी हैं और जिले की नंबर एक तहसील बन गई है। इस व्यवस्था के तहत लेखपालों को लैपटॉप नहीं दिए गए थे। तहसील में लगे लैपटॉप पर अन्य कार्य भी होते हैं। इससे लेखपालों को दिक्कत आ रही है। समस्या को देखते हुए लेखपालों को लैपटॉप दिए जाएंगे। फिलहाल इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मैन्युअल व्यवस्था चालू है।
विज्ञापन


ऐसे होती ऑनलाइन है वरासत
कायमगंज। ऑनलाइन वरासत दर्ज कराने के लिए जमीन के गाटा संख्या के आधार पर राजस्व विभाग की साइट (बोर्ड ऑफ रेवेन्यू डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन) पर जन सेवा केंद्र के जरिए आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसी आवेदन पर लेखपाल की रिपोर्ट लगेगी। इसके बाद राजस्व निरीक्षक अपनी आख्या लगाएंगे। 15 दिन में तहसीलदार को रिपोर्ट लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
एसडीएम अनिल कुमार ने बताया जिले में तहसील कायमगंज में सबसे ज्यादा ऑनलाइन व्यवस्था के तहत वरासत दर्ज हुई हैं। लैपटॉप न होने की वजह से लेखपालों को दिक्कत आ रही है। फिलहाल मैन्युअल भी काम किया जा रहा है। जल्द ही लैपटॉप भी मिल जाएंगे। ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed