फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पांचाल घाट पर रेलिंग अधूरी, सड़क पर गड्ढे

पांचाल घाट पर रेलिंग अधूरी, सड़क पर गड्ढे

Sun, 16 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पांचाल घाट पर रेलिंग अधूरी, सड़क पर गड्ढे
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पुल पर रेलिंग लगाने का काम कई महीनों से अधूरा पड़ा है। इसके साथ ही पुल की सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नमामि गंगे योजना के तहत 220 करोड़ की लागत से पांचाल घाट का सुंदरीकरण हो रहा है। इस योजना के तहत हरकी पौड़ी की तर्ज पर घाट का निर्माण, विद्युत शवदाह गृह और पुल पर रेलिंग लगाने समेत अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


घाट का निर्माण कार्य इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) और रेलिंग लगाने का काम पीडब्ल्यूडी करा रहा है। पुल पर रेलिंग इसलिए लगाई जा रही है, ताकि लोग पुल से छलांग न लगा सकें और बसों आदि से कोई सामग्री से भरी थैली व अन्य सामान गंगा नदी में न फेंक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने करीब चार-पांच माह पहले रेलिंग लगवाने का काम शुरू करवाया था, लेकिन कुछ भाग में ही रेलिंग लग सकी। इसके बाद काम बंद कर दिया गया। तब से रेलिंग लगाने का काम शुरू नहीं किया जा सका है। इसके साथ ही पांचाल घाट पुल की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।

कई जगह सड़क किनारे इतने बड़े गड्ढे हैं कि उसके ऊपर लोगों ने पटिया आदि रख दी हैं। पुल पर खांचे पड़ने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं गड्ढों के चलते किसी भी दिन कोई दुर्घटना हो सकती है। मगर पीडब्ल्यूडी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।


पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विकास जौहरी ने बताया कि जेई अजब सिंह से रेलिंग का काम पूरा कराने के लिए कई बार कह चुके हैं। रही बात पांचाल घाट पुल पर सड़क के गड्ढों की तो सेंट्रल जेल से निबिया चौराहा तक की सड़क का मरम्मतीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। 10-15 दिन में पांचाल घाट पुल की सड़क भी इसी कार्य के तहत ठीक हो जाएगी।

नमामि गंगे योजना के तहत 220 करोड़ से पांचाल घाट का सुंदरीकरण हो रहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed