फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला आयोग की सदस्य ने निपटाए दो मामले

महिला आयोग की सदस्य ने निपटाए दो मामले

Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य ने निपटाए दो मामले
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। 16 मामलों में से दो मामले सुलह समझौते से निपटा दिए। अन्य मामले निपटाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल बुधवार सुबह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची। इस दौरान 16 महिलाओं ने उनसे शिकायतें की। अंकिता दुबे ने बताया कि 20 मार्च 2013 को पुनीत दुबे ने उससे शादी की थी। उसके चार साल की एक बेटी भी है। दो साल पहले 2016 में पुनीत ने एक अन्य महिला से शादी कर ली। इसके बाद कोर्ट में उनका मुकदमा चला। जिसे वह जीत गईं। वह खुद को सांसद का पीए बताता है। इससे पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करती है। आयोग की सदस्य ने पुलिस से जांच करने के लिए कहा। शाहजहांपुर के रूपापुर निवासी नीरज की शादी पिछले साल 22 जून को हुई थी। शादी के बाद से पति उन्हें बुलाने ही नहीं आया। इसके बाद सदस्य ने दूसरे पक्ष को भी वहां बुलाया।
विज्ञापन


ससुरालीजन जेवरात वापस करने पर ही महिला को ले जाने की बात पर अड़ गए। काफी देर बाद दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। इसके अलावा रेशमा गुप्ता ने बताया कि शहर के मोहल्ला कछियाना में उसका घर है। बेटे ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। मकान पर कब्जा कर लिया है। बेटा स्टेट बैंक में मैनेजर है। उन्होंने पुलिस से तत्काल इस मामले को देखने को कहा है। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने भूमि सुधार निगम के एक अधिकारी पर दलित उत्पीड़न व वेतन आदि काटने के आरोप लगाए हैं। एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के आरोप लगाए। महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न के मामले कम हुए हैं। इस दौरान एडीएम विवेक श्रीवास्तव, डीपीओ भारत प्रसाद, बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के मामलों में गंभीरता लाए पुलिस
मोहम्मदाबाद कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने आयोग की सदस्य ने शिकायत की कि उसके साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एक विधायक आरोपियों की मदद कर रहें हैं। इससे कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शमसाबाद थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। अब वह छह माह की गर्भवती है। इस मामले में छह माह बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। इस पर रश्मि जायसवाल ने कहा कि दुष्कर्म जैसे मामलों में पुलिस गंभीरता बरते। उन्होंने कहा कि एसपी को पत्र लिखकर इस विषय में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed