फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भाजपा सरकार ने ही दी ऋण माफी की सौगात - सांसद

भाजपा सरकार ने ही दी ऋण माफी की सौगात - सांसद

Wed, 05 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने ही दी ऋण माफी की सौगात - सांसद
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित आफीसर्स क्लब में बुधवार को किसान मेले का आयोजन हुआ। इसमें सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सिर्फ भाजपा सरकार ने ही किसानों का कर्ज माफ किया है। साथ ही अन्य किसानों के लिए अन्य लाभकारी योजनाएं भी भाजपा सरकार ही लाती है। इस दौरान 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले किसान मेले का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने धान व मक्का का समर्थन मूल्य घोषित किया, तभी किसानों को उनकी फसल की अच्छी कीमत मिली है। भाजपा सरकार ने कम दाम में बीज व कृषि यंत्र उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किसानों को सरकार की लाभकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं ला रही है। लखनऊ में आयोजित कृषि कुंभ में की गई घोषणा के आधार पर 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र लेने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


मेले में कृषि विभाग, आलू एवं शाक भाजी विभाग, मत्स्य विभाग और कई अन्य विभागों ने अपने स्टाल लगाए गए। इन स्टालों पर किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजकिशोर सिंह, उपनिदेशक कृषि राजकुमार सिंह और कृषि वैज्ञानिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed