{"_id":"5c0814a6bdec2241522c5590","slug":"154403348819-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में छह माह बाद हुए अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में छह माह बाद हुए अल्ट्रासाउंड
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल में छह माह बाद अल्ट्रासाउंड होना शुरू हो गया है। अभी तक डॉक्टर के न होने पर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
लोहिया महिला अस्पताल में करीब छह माह से महिला मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा था। कुछ समय पहले दिल्ली से आई सीआएम टीम ने अल्ट्रासाउंड बंद देखकर नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा अधिकारियों के निरीक्षण में भी मरीजों ने अल्ट्रासाउंड न होने की शिकायत की थी। इसके चलते सीएमओ डॉक्टर अरुण कुमार ने कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर दीपक तिवारी को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए तैनात कर दिया।
डॉक्टर दीपक महिला अस्पताल में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगे। बुधवार को डॉ. दीपक ने आठ अल्ट्रासाउंड किए। मालूम हो कि महिला अस्पताल में तैनात डॉ. जिज्ञासा से आए दिन कोई न कोई जल्द अल्ट्रासाउंड करने के लिए दबाव बनाता था। इससे नाराज होकर डॉ. जिज्ञासा ने जून में नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से ही यहां पर अल्ट्रासाउंड होना बंद हो गए थे। पुरुष अस्पताल में भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना पड़ता था। यहां के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. योगेंद्र सिंह महीने में अधिकांश दिन कोर्ट में जाने से अल्ट्रासाउंड बंद रहता था। इसके लिए डॉ. दीपक तिवारी को पुरुष अस्पताल में भी तीन दिन के लिए तैनात किया गया है।