{"_id":"5c06be5ebdec2241703a5852","slug":"154394586520-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया स्वेटर बांटे जाने पर जांच को बनी तीन सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया स्वेटर बांटे जाने पर जांच को बनी तीन सदस्यीय कमेटी
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कायमगंज विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बांटे गए स्वेटरों की जांच होगी। घटिया स्वेटर बांटे जाने की सांसद की शिकायत पर बीएसए ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। उन्होंने जांच समिति को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को शासन के आदेश पर स्वेटर बांटे गए हैं। इनके क्रय और वितरण का कार्य विद्यालय की प्रबंध समिति को दिया गया था। ताकि गुणवत्ता परक बच्चों को स्वेटर मिल सके लेकिन कुछ ब्लाकों के स्कूलों में ठेकेदार ने विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से स्वेटर स्कूलों में पहुंचाए। उनकी गुणवत्ता बहुत खराब है।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कायमगंज क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को दिए गए स्वेटर की गुणवत्ता खराब होने पर डीएम और बीएसए को शिकायत की। इसको गंभीरता से लेकर बीएसए रामसिंह ने कायमगंज क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को बांटे गए स्वेटरों की गुणवत्ता की जांच को तीन सदस्यों की टीम बनाई। इसमें नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर संजय शुक्ला व कार्यालय लिपिक सुरेंद्र नाथ अवस्थी को शामिल किया है। टीम को एक सप्ताह में स्वेटर खरीद की प्रक्रिया और स्वेटर की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देनी है।