फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   खुद के रसोइये का बना खाएंगे दलाई लामा

खुद के रसोइये का बना खाएंगे दलाई लामा

Sat, 01 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खुद के रसोइये का बना खाएंगे दलाई लामा
फर्रुखाबाद। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा रविवार को जिले में पहुंच जाएंगे। वह संकिसा के होटल इंपेक में रुकेंगे। वहां उनके लिए अलग से रसोई का इंतजाम किया गया है। उसमें उनके रसोइये ही भोजन बनाएंगे। इसके साथ ही वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का पानी पीयेंगे। इसके लिए उनकी रसोइये की टीम ने डेरा डाल लिया है। टीम हिमाचल प्रदेश से रसोई का सामान लेकर आई है। यहां केवल ऑटोमेटिक गैस चूल्हे का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा दो दिसंबर को संकिसा पहुंच जाएंगेे। वह 3 से 5 दिसंबर तक राजघाट पर प्रवचन करेंगे। इसके लिए वह संकिसा स्थित इंपेक होटल में रुकेंगे। इसके लिए होटल के सभी 29 कमरे बुक करा दिए गए हैं। इस दौरान दलाई लामा की टीम और सुरक्षा कर्मियों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। होटल के कमरा नंबर 8 व 9 दलाई लामा और उनकी रसोई के लिए बुक किया गया है। दलाई लामा कमरा नंबर 9 में रुकेंगे और 8 में उनकी रसोई व कुछ खास लोग रहेंगे। इस रसोई का ही पका हुआ भोजन करेंगे। इसके लिए रसोई का सामान व रसोइया की टीम हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से शुक्रवार को ही आ गई है। रसोई के लिए आटोमैटिक गैस चूल्हे का इंतजाम स्थानीय स्तर पर होटल ने किया है। उनका विशेष रसोइया भी आएगा, जो उन्हें उनकी पसंद का भोजन बनाकर देगा। भोजन में वह क्या खाएंगे यह होटल प्रशासन को जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कमरों में लगाए गए डबल पर्दे, बाथरूम में बिछी मैट
फर्रुखाबाद। दलाई लामा जिस कमरे में रुकेंगे। उसमें डबल पर्दे लगाए गए हैं। उसमें किंग साइज बेड डाला गया है। बाथरूम में उनका पैर स्लिप न होए इसके लिए मैट बिछाई जाएगी। दोनों कमरों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल की बदल दी गई सारी क्राकरी
फर्रुखाबाद। दलाई लामा की 52 सदस्यीय टीम को किसी बात की दिक्कत न हो इसके लिए होटल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है। इसके अलावा होटल की सारी क्राकरी बदल दी गई है। सारे नए बर्तन उनके आवभगत में इस्तेमाल किए जाएंगे। ब्यूरो


टीम का भोजन बनाने के लिए बिहार के राजगिरी से आया रसोइया
दलाई लामा की टीम को लजीज व्यंजन खिलाने के लिए बिहार के नालंदा जिले के राजगिरी से होटल इंपेक में रसोइया को बुलाया गया है। वह होटल में रुकने वाली दलाई लामा की टीम के लिए भोजन बनाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed