{"_id":"5bfc3169bdec2241a91130c3","slug":"154325442313-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालगंज(फर्रुखाबाद)। कसबा के आरपीपीजी कालेज परिसर में रहने वाले बीएड के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं।
कस्बा के आरपीपीजी कालेज परिसर निवासी रजत राजपूत (24) इसी कालेज में बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता सुभाष राजपूत ने बताया कि पिछले दिनों उसके बेटे को डेंगू हो गया था। इसका कानपुर में इलाज चल रहा था। शनिवार को वह उसकी छुट्टी करा कर लाए थे। सोमवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि छात्र ने फांसी लगा ली है। इस पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली थी। परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कही। इससे कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मान सिंह वर्मा ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। रजत की बहन की शादी हो चुकी है और अमित उसका छोटा भाई है।
विज्ञापन
बीएड छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
परिजनों ने कहा, छात्र को डेंगू हो गया था, हालत बिगड़ने पर ले गए थे सीएचसी