{"_id":"5bfac58fbdec224171674b1f","slug":"154316127717-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपरवाही में वाटर मैन निलंबित, नहीं चालू हुई चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपरवाही में वाटर मैन निलंबित, नहीं चालू हुई चीनी मिल
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। चीनी मिल में नया पेराई सत्र शुरू होने के 10 घंटे बाद बॉयलर की तीन ट्यूब फट जाने से पेराई तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। मिल प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात वाटर मैन दीपांशु यादव को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही मिल के मुख्य अभियंता व सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। जीएम ने एमडी को जानकारी देकर जांच के लिए पत्र भेजा है।
चीनी मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ 19 नवंबर को हो गया था। मिल प्रशासन ने गन्ना एकत्र कर 23 नवंबर को सुबह पांच बजे पेराई शुरू करा दी थी। करीब 11 बजे बॉयलर का आईडी फैन खराब हो गया। करीब दो बजे पेराई शुरू हुई। 3000 क्विंटल पेराई के बाद शुक्रवार रात करीब एक बजे बॉयलर की 3 ट्यूब फट गईं। मिल प्रशासन को जानकारी दी गई। मिल प्रशासन ने ट्यूब की मरम्मत के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पेराई तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। मिल प्रशासन ने कानपुर से एक्सपेंडर मशीन व तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया है। मशीन आने के बाद ट्यूब की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। मिल प्रशासन मरम्मत के बाद कब तक पेराई शुरू होगी यह बताने में असमर्थ है।
जीएम डीके सक्सेना ने बताया छोटी सी लापरवाही में बड़ा नुकसान हुआ है। दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है। मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए एमडी को अवगत कराया गया है। ट्यूब की मरम्मत के बाद पेराई जल्द शुरू करा दी जाएगी। उन्हें किसानों की परेशानी से तकलीफ है, फिलहाल गन्ना आपूर्ति न करने के लिए किसानों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे रुकने को मजबूर किसान
कायमगंज। 23 नवंबर को पेराई सत्र शुरू होने के बाद क्षेत्र के किसान मिल गेट पर गन्ना लेकर पहुंच गए। बॉयलर में फाल्ट होने के बाद किसान गन्ने की तौल कराने के लिए मिल गेट पर ही डटे हैं। परेशान किसान घर से मंगाकर खाना खा रहे हैं और वहीं ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे सो जाते हैं। ग्राम इकलहरा के किसान डिप्टी छोटेलाल आदि ने बताया कि वह गन्ने की तौल कराने के लिए यहां तीन दिन से डेरा डाले हैं। खेतों से गन्ना मिल में पड़ जाए तो गेहूं की बुवाई हो जाएगी, लेकिन मिल की पुरानी जर्जर मशीनें इस वर्ष कुछ ज्यादा ही धोखा दे रही हैं।
पानी की कमी से फटी ट्यूब
कायमगंज। 23 नवंबर की रात बॉयलर पर वाटरमैन दीपांशु यादव की ड्यूटी थी। बॉयलर के वाटर टैंक में पानी की कमी हो गई थी। ड्यूटी पर तैनात वाटरमैन ने मापक यंत्र पर ध्यान नहीं दिया। इससे अचानक एक-एक कर तीन ट्यूब फट गईं और स्टीम बाहर निकलने लगी तब वाटर मैन को जानकारी हुई।