{"_id":"5bfac58bbdec2241852c4965","slug":"154316127317100-50-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में 100 बीघा खेती कटी, 50 बीघा का गन्ना बह गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में 100 बीघा खेती कटी, 50 बीघा का गन्ना बह गया
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तहसील क्षेत्र के दो गांव हरसिंहपुर कायस्थ और ऊगरपुर में गंगा नदी का कटान लगातार जारी है। एक सप्ताह में करीब 100 बीघा खेत कट चुके हैं। इसमें 50 बीघा में खड़ी गन्ने की फसल भी नष्ट हो गई। इससे किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि जिलाधिकारी से भी कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद कुछ नहीं होता है।
अमृतपुर क्षेत्र में गंगा नदी किनारे बसे गांव हरसिंहपुर कायस्थ व ऊगरपुर में गंगा नदी लगातार कटान कर रही है। हरसिंहपुर गांव से नदी का पानी महज 50 मीटर दूर है। हाल ही में नदी के कटान से दोनों गांवों के करीब 100 बीघा खेत कट गए। ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी से कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। महज आश्वासन ही मिलते हैं।
ग्रामीण लौंगश्री की दो बीघा, बुलाकी राम की तीन बीघा, साधन सहकारी समिति की दस बीघा, श्रीराम की पांच बीघा, अहिवरन की आठ बीघा सहित दोनों गांव की करीब 50 बीघा गन्ना की फसल नष्ट हो गई है। रामप्रकाश, जनवेश, धर्मपाल, जगदीश, रामदुलारे, रघुवीर सिंह आदि ने बताया कि जल्दी ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो दोनों गांव भी कट जाएंगे।
विज्ञापन
इस विषय में सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुशील कुमार सिंह ने बताया कि हरसिंहपुर कायस्थ गांव के लिए परियोजना बनाई गई है। इस समय कटान रुका हुआ है। शासन से मंजूरी मिलते ही परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। लेखपाल प्रवीण कुमार दुबे ने भी रविवार को गांव पहुंच कर सर्वे किया कि कि किसकी कितनी जमीन कटी है। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को दी जाएगी।
सर्वोदय मंडल के नेता कर चुके हैं धरना-प्रदर्शन
कटान रोकने के लिए सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें भी आश्वासन ही मिला है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।