{"_id":"5bfac39ebdec2241417d1738","slug":"154316078113-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन ले रही गोवंशों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन ले रही गोवंशों की जान
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गोसदन में बंद पशुओं की मौत का कारण पॉलिथीन बताया जा रहा है। एक सांड़ का पोस्टमार्टम करने पर उसके पेट से करीब 20 किलो पॉलिथीन, रस्सी और कपड़ा निकला है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने दावा किया है कि पॉलिथीन खाने से ही गोवंशों की मौत हो रही है।
नगर पालिका प्रशासन ने करीब तीन-चार माह के अंदर शहर क्षेत्र में अन्ना पशु पकड़ो अभियान चलाकर करीब 400 से ज्यादा गोवंश कटरी धर्मपुर स्थित गोसदन पहुंचाए थे। मौजूदा समय में करीब दो सौ से ज्यादा पशु गोसदन में बंद हैं। लगातार हो रही पशुओं की मौत से हिंदूवादी व सामाजिक संगठन गोसदन में हंगामा कर चुके हैं। शनिवार को भी सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने पहुंचकर हंगामा किया था। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र आदि ने भी पहुंचकर विरोध जताया था। इन सभी ने गोवंशों के पोस्टमार्टम की मांग उठाई थी। सांसद मुकेश राजपूत के निर्देश पर एसडीएम सदर अमित आसेरी ने पोस्टमार्टम कराया था।
सीवीओ डॉ. राजकिशोर की देखरेख में एक सांड़ का पोस्टमार्टम किया गया तो उसके पेट से काफी मात्रा में पॉलिथीन निकली। सीवीओ डॉ. राजकिशोर ने बताया कि जिस सांड़ का पोस्टमार्टम किया गया, उसके पेट में करीब 20 किलो पॉलिथीन थी। पॉलिथीन गलती नहीं है, जिस वजह से गोवंशों में चारा-भूसा खाने के बाद गैस बनती है और उनकी मौत हो रही है।