{"_id":"5bec640bbdec22174c7df8f8","slug":"15422188151712-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ गांव और तहसील की 12 घंटे बिजली रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ गांव और तहसील की 12 घंटे बिजली रही बंद
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर(फर्रुखाबाद)। विद्युत उपकेंद्र की 33 व 11 केवी लाइन में आए फाल्ट को ठीक कराने में अवर अभियंता की लापरवाही से करीब 12 घंटे तहसील और तीन सौ गांव की बिजली बंद रही। दोपहर बाद फाल्ट ठीक होने पर बिजली शुरू हो सकी। अवर अभियंता की इस लापरवाही से एसडीएम नाराज हैं। उन्होंने कहा कि जेई की लगातार शिकायतें आ रही हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एक्सईएन को पत्र लिखा जाएगा।
अमृतपुर क्षेत्र में तहसील और ग्रामीण क्षेत्र में बने विद्युत उपकेंद्र की 11 केवी लाइन में फाल्ट आने के बाद 33 केवी लाइन में भी फाल्ट आ गया। इससे तहसील और तीन सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांव के लोगों ने अवर अभियंता अजय यादव से संपर्क करने को कई बार फोन किया लेकिन जेई ने फोन नहीं उठाया। इससे गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार सुबह बिजली न होने से तहसील का काम बाधित रहा। दोपहर करीब 12 बजे फाल्टों को ठीक कर बिजली चालू की गई। एसडीएम ईशान प्रताप ने बताया कि अवर अभियंता अजय यादव की कई शिकायतें आई हैं। वह जनता का फोन नहीं उठाते हैं। बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने में लापरवाही बरतते हैं। जेई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक्सईएन ग्रामीण को पत्र लिखा जाएगा।