फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बैठक में उठा रामनगरिया मेले में अवैध वसूली का मामला

बैठक में उठा रामनगरिया मेले में अवैध वसूली का मामला

Tue, 13 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बैठक में उठा रामनगरिया मेले में अवैध वसूली का मामला
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में राम नगरिया मेले में दुकानदारों से अवैध वसूली का मामला छाया रहा। व्यापारियों ने बताया कि दुकानों की रसीद तो कम रुपये की काटी जाती है लेकिन ज्यादा रुपये लेकर दुकानें एलाट की जाती हैं। इससे दुकानदारों के साथ ही मेले में आने वाले लोग भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन


शहर के पांचालघाट पर करीब 68 सालों से माघ माह में रामनगरिया मेले का आयोजन होता है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के चलते मंगलवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। इसमें व्यापारियों व कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मेले में दुकानों के आवंटन में अवैध वसूली की जाती है। तीन हजार रुपये की रसीद दी जाती है। इसके अलावा ज्यादा रुपये नहीं देने पर दुकान नहीं मिलती है। साथ ही एक ही व्यापारी को सात-सात आठ-आठ दुकानों का आवंटन हो जाता है। वह बाद में अन्य व्यापारियों से ज्यादा रुपये वसूलता है।
विज्ञापन


इसके अलावा मेले की क्षमता से ज्यादा दुकानों का आवंटन भी हो जाता है। कई वर्षों से मेला चलने के बावजूद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ। कुछ नया नहीं देखने को मिलने के सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार मेले में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह अन्य वर्षों की तुलना में बेहतर होगा। कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए एसडीएम सदर के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। कुछ लोगों ने सफाई की समस्या भी उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई व्यवस्था अच्छे से कराई जाएगी। इसके लिए जिला पंचायती राज व नगरपालिका को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भीड़ भाड़ व जाम आदि की समस्या न हो इसके लिए एक पैंटून पुल भी बनवाया जाएगा। इस पुल पर बीच में डिवाइडर भी लगेंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अभी से अपनी जिम्मेदारी के अनुसार काम करने को कहा।


एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। ड्रोन कैमरे भी लगाए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। डीएम ने इस बार पहले से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। सीडीओ अपूर्वा दुबे, डीडीओ ओमप्रकाश पांडे, एसडीएम सदर अमित आसेरी, सिटी मजिस्ट्रेट आरए चौहान, मेला व्यवस्थापक संदीप कुमार, एडीएम न्यायिक भानुप्रताप, डीपीआरओ अमित त्यागी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed