फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बैंकों में उमड़ी भीड़, लाइन लगाकर हुआ लेन-देन

बैंकों में उमड़ी भीड़, लाइन लगाकर हुआ लेन-देन

Mon, 12 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में उमड़ी भीड़, लाइन लगाकर हुआ लेन-देन
फर्रुखाबाद। दिवाली पर पांच दिन अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। विजया बैंक में कनेक्टिविटी फेल होने से दोपहर बाद लेनदेन शुरू हुआ। एटीएम में भी कैश डलवाया गया है।
विज्ञापन


7 से 11 नवंबर तक बैंक में अवकाश था। 12 नवंबर को बैंक खुलते ही ग्राहक बैंक पहुंचने लगे। रेलवे रोड स्थित विजया बैंक खुलने के बाद कनेक्टिविटी फेल हो गई। इसके चलते ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद कनेक्टिविटी आने पर कामकाज शुरू हो गया। शाखा प्रबंधक अविनाशचंद्र ने बताया कि सुबह कनेक्टिविटी फेल होने से दिक्कत आई। बैंक खुलते ही एटीएम में कैश डलवा दिया गया।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद, महाराष्ट्र, भारतीय स्टेट बैंक और सेठ गली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक में ग्राहकों की लाइन लगी रही। महाराष्ट्र बैंक के शाखा प्रबंधक शुभकरन कौशल ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा करीब डेढ़ गुना ज्यादा लेनदेन हुआ है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, इलाहाबाद, भारतीय स्टेट बैंक ठंडी सड़क और आईडीबीआई बैंक बजरिया समेत शहर के कई एटीएम से ग्राहक पैसे निकालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed